मूंगफली, तिल, गुड़ और नारियल से बनी यह पारंपरिक भारतीय मिठाई सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत का खजाना भी मानी जाती है। यह खासतौर पर सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है, क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है और शरीर को अंदर से ताकत और ऊर्जा देती है।
गांवों और घरों में पहले के समय में जब बाजार की मिठाइयाँ कम मिलती थीं, तब ऐसी घरेलू, शुद्ध और पौष्टिक मिठाइयाँ बनाई जाती थीं। यह मिठाई लंबे समय तक खराब नहीं होती और बिना किसी प्रिज़र्वेटिव के भी कई दिनों तक ताजी रहती है।
इसमें उपयोग होने वाली सभी चीजें प्राकृतिक और देसी हैं, जो शरीर को पोषण देने का काम करती हैं।
Ingredients सामाग्री –
- Peanut मूंगफली – 2 cup
- Sesame seeds तिल – 1/2 cup
- Jaggery गुड़ – 2 cup
- Dry coconut सूखा नारियल – 1/2 cup
बनाने की विधि (Method) –
मूंगफली भूनना –
- कढ़ाई गरम करें (मध्यम आँच)
- मूंगफली डालें और लगातार चलाते हुए 6–8 मिनट भूनें।

- जब छिलका हल्का क्रैक हो और खुशबू आए तो गैस बंद करें।
- ठंडा करके हाथों से रगड़कर छिलका निकाल लें।

- टिप: अच्छी तरह भुनी मूंगफली से स्वाद दोगुना आता है।
तिल भूनना –
- उसी कढ़ाई में तिल डालें और धीमी आँच पर भूनें, तिल हल्के सुनहरे होकर फूटने लगेंगे।

- ध्यान: ज्यादा भूनेंगे तो कड़वे हो जाएंगे।
पीसना –
- मिक्सर जार में भूने हुए मूंगफली + तिल डालें और दरदरा पीस लें (मोटा पाउडर)।

- हल्का क्रंची टेक्सचर अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें – बिना मेवा मलाई के सिर्फ एक गिलास दूध से टेस्टी मिठाई जो कि मुंह में जाते ही घुल जाए | Dry fruit barfi
गुड़ की चाशनी बनाना (सबसे जरूरी स्टेप) –
- कढ़ाई में गुड़ + 2 बड़े चम्मच पानी डालें।

- गुड़ को धीमी आँच पर पिघलाएं।
- गुड़ पूरी तरह पिघल जाए तो चलाते रहें।

- 2–3 मिनट बाद चाशनी गाढ़ी होने लगेगी
मिश्रण तैयार करना –
- चाशनी में तुरंत पिसा हुआ मूंगफली-तिल डालें।
- फिर कद्दूकस नारियल डालें।

- फिर अच्छी तरह मिलाकर पकाएं।
यह भी पढ़ें – बिना चीनी बिना गुड़ के सबसे अलग हरी मूंग के लड्डू | Laddu recipe
- 2–3 मिनट धीमी आँच पर पकाएं
- मिश्रण गाढ़ा और कढ़ाई छोड़ने लगे तो गैस बंद करें।

सेट करना –
- थाली या ट्रे में घी लगाएं।
- फिर गरम मिश्रण डालें।
- फिर चम्मच से फैलाकर समतल करें।
- ऊपर से थोड़ा तिल/मूंगफली दबाकर सजाएं।

- 15–20 मिनट ठंडा करें।
- ठंडा होने के बाद इसे चाकू से चौकोर या डायमंड शेप में काट लें।

- तिल गुड़ मूंगफली की स्वादिष्ट मिठाई तैयार है।
- मिठाई को स्टोर करके लंबे समय तक खा सकते हैं क्योंकि जल्दी खराब नहीं होंगे।
















































