यह एक बेहद स्वादिष्ट, हल्का और झटपट तैयार होने वाला नाश्ता है। इसमें नीचे सूजी का नरम बैटर, बीच में मसालेदार आलू की परत और ऊपर टमाटर की स्लाइस रखकर दोनों तरफ से सुनहरा सेक कर बनाया जाता है। यह नाश्ता बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से बहुत ही सॉफ्ट बनता है। चाय के साथ या शाम के हल्के नाश्ते में यह बिल्कुल परफेक्ट है। इसकी रेसिपी भी बहुत ही आसान है जब मन हो आप इसे आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं।

Ingredients सामाग्री –

  • Semolina सूजी – 1 cup
  • Dahi दही – 1 cup
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Baking soda बेकिंग सोडा- 1 pinch

Step – 2-

  • Oil तेल – 1 tsp
  • Cumin जीरा – 1 tsp
  • Grated ginger कद्दूकस अदरक- 1 tsp
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Some curry leaves कुछ करी पत्ता
  • Boiled potato उबले आलू – 4
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1 tsp
  • Mango powder आमचूर पाउडर – 1 tsp

बनाने की विधि (Recipe Step-by-Step) –

सूजी का बैटर तैयार करें –

  • एक बाउल में सूजी, दही और नमक डालकर मिलाएँ।
  • थोड़ा-सा पानी डालकर गाढ़ा, स्मूद बैटर तैयार करें।
  • इसे 10–15 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
  • अंत में बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथ से मिक्स कर लें।

आलू का चटपटा मसाला बनाना –

  • कढ़ाई में 1 tsp तेल गरम करें।
  • जीरा डालें, चटकने पर अदरक, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें।
  • अब इसमें मैश किए हुए आलू डालें।
  • नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और आमचूर पाउडर डालें।
  • सबको अच्छी तरह मिलाकर 2–3 मिनट भून लें।

यह भी पढ़ें – जल्दबाजी मे केवल 5 मिनट में बनाए मुरमुरे का मजेदार नाश्ता जिसे आज से पहले आपने कभी नही खाया होगा

  • गैस बंद करके ठंडा होने दें।
  • इस आलू मसाले की छोटी–छोटी टिक्कियाँ बना लें।

यह भी पढ़ें – जब 2 बूँद तेल में सूजी का इतना टेस्टी नाश्ता बनाओगे इडली डोसा भी भूल जाओगे | Nashta

नाश्ता तैयार करना –

  • तवा/नॉनस्टिक पैन गरम करें और हल्का तेल लगा दें।
  • अब सूजी बैटर को चम्मच से डालकर छोटे-छोटे गोल आकार में फैला दें।
  • हर सूजी बेस पर एक आलू की टिक्की रखें।
  • उसके ऊपर एक टमाटर की स्लाइस रख दें।
  • अब ऊपर से थोड़ा-सा सूजी बैटर फिर से डालकर कवर करें।
  • धीमी–मध्यम आँच पर 2–3 मिनट सेकें।
  • पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा क्रिस्पी होने तक सेंकें।
  • सेंकने के बाद नाश्ते को प्लेट में निकाल लें।

सर्विंग –

  • इसे चटनी, टोमैटो सॉस या हरी धनिया चटनी के साथ गर्म–गर्म परोसें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...