उड़द दाल और सूजी से बना यह नाश्ता एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और हल्का व्यंजन है, जिसे सुबह या शाम के समय नाश्ते में चाय के साथ परोसा जा सकता है। इसमें उड़द दाल की प्रोटीन और सूजी और दही का हल्का टेक्सचर मिलकर एक शानदार बेस तैयार करते हैं, जिसमें रंग-बिरंगी सब्जियों का तड़का और चटपटा मसाला स्वाद को दोगुना कर देता है। इसे बनाने के लिए ज्यादा तेल की आवश्यकता नहीं है कम तेल में आप इस नाश्ते को जब मन हो आसानी से बना कर तैयार कर सकते हैं।

Ingredients सामाग्री –

  • Urad dal उरद दाल – 1 cup
  • Dahi दही – 1/2 cup
  • Semolina सूजी – 1 cup
  • Baking soda बेकिंग सोडा – 1/4 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार

Step – 2

  • Oil तेल – 1 tsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Mustard seed सरसो दाना – 1 tsp
  • Some curry leaves कुछ करी पत्ता
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Some green vegetables कुछ हरी सब्जियां
  • Pasta masala पास्ता मसाला – 1 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1/2 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Mango powder आमचूर पाउडर – 1 tsp

बनाने की विधि (Method) –

  • सबसे पहले भीगी हुई उरद दाल को साफ पानी से अच्छे से धोकर छान लें।
  • अब मिक्सी जार में भीगी हुई उड़द दाल, दही, आधा कप पानी डालकर अच्छे से पीस लें।
  • अब बैटर को एक बर्तन में निकाल लें।
  • बैटर में सूजी और एक कप पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • फिर बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रखें जिससे सूजी फूल जाए।

भरावन बनाना –

  • पैन में एक बड़े चम्मच तेल डालकर गरम करें।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा और राई को डालकर अच्छे से भून लें।

यह भी पढ़ें – सुबह नाश्ते की टेंशन खत्म बस पानी में घोलो और 6 मिनट में चीला बनाओ | Instant Breakfast Cheela

  • फिर थोड़ा सा करी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें।
  • अब इसमें कटी हुई सब्जियां – शिमला मिर्च प्याज टमाटर को डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, पास्ता मसाला, अमचूर पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर सब्जियों को तीन से चार मिनट तक अच्छे से पका लीजिए।
  • सब्जी को पकाने के बाद इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिलाएं।
  • भरावन तैयार है इसे एक प्लेट में निकाले।

नाश्ते को बनाना –

  • लगभग 10 मिनट बाद बैटर में बेकिंग सोडा, नमक और दो बड़े चम्मच पानी अच्छे से मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लीजिए।
  • अब नाश्ते को बनाने के लिए पैन में थोड़ा सा तेल लगाकर गर्म करें।

यह भी पढ़ें – मैंने बनाया सिर्फ एक कच्चे आलू और गेहूं के आटे से बनाएं चटपटा क्रिस्पी नाश्ता |

  • इसके बाद पैन में चम्मच से थोड़ा-थोड़ा बैटर डालें।
  • फिर ऊपर से भरावन वाले सब्जी को डालें।
  • इसके बाद भरावन के ऊपर से थोड़ा-थोड़ा बैटर डालकर कवर करें।
  • ढक्कन लगाकर इसे मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक सेक लें।
  • फिर इसमें ऊपर से तेल लगाकर दूसरी तरफ पलटकर 2 मिनट और सेक लें।
  • दोनों तरफ से सुनहरे रंग में सेकने के बाद नाश्ते को प्लेट में निकाले।
  • गरमा गरम उड़द दाल सूजी का नाश्ता तैयार है इसे आप मूंगफली नारियल की चटनी या केचप के साथ खाने के लिए परोसिए।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...