हरी मूंग मिशरी का लड्डू स्वादिष्ट और सेहतमंद मिठाई है। इसमें हरी मूंग की पौष्टिकता और मिशरी की प्राकृतिक मिठास होती है। यह पचने में हल्की और ऊर्जा देने वाली मिठाई है। हरी मूंग प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और विटामिन से भरपूर होती है, जबकि मिशरी शरीर को ठंडक देती है। दोनों का मेल सेहत और स्वाद दोनों के लिए बहुत अच्छा है। यह लड्डू बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं है थोड़े ही चीजों में आप इसे घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं।
Ingredients सामाग्री –
- Hari Moong हरी मूंग – 250 gm
- Misri मिश्री – 200 gm
- Poppy Seeds खसखस – 3 tbsp
- Desi ghee देशी घी
- Some chopper nuts कुछ सूखा मावा
- Milk powder मिल्क पाउडर – 1/2 cup
लड्डू बनाने की विधि –
- लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कढ़ाई को रखें।
- कड़ाही में हरी मूंग को डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें।

- हरी मूंग को भूनने के बाद इसे प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लीजिए।
- हरी मूंग ठंडा करने के बाद इस मिक्सी जार में महीन पाउडर बना लीजिए।

- अब मिक्सी जार में मिशरी को डालकर पाउडर बना लीजिए।

- अब कढ़ाई में खसखस को डालकर हल्का सुनहरा रंग होने तक भूनें।

- खसखस को प्लेट में निकाल लें।
यह भी पढ़ें – बिना झंझट के सिर्फ 10 minute में सूजी की नए तरीके की मिठाई सूजी रसभरी |
- अब कढ़ाई में एक बड़े चम्मच घी डालें फिर कटे हुए काजू बादाम मेवा को हल्का सुनहरे होने तक फ्राई कर लें।
- फिर इसमें पीसा हुआ हरी मूंग और आधा कप घी को डालकर मध्यम आंच पर 4 से 5 मिनट तक भूनें।

- इसके बाद इसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- फिर पीसे हुए मिशरी को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

- मिश्रण को तैयार करने के बाद गैस को बंद करें और इसे ठंडा होने दें।
यह भी पढ़ें – सिर्फ 1 ब्रेड से बाजार में हजार रुपए किलो वाली मिठाई सिर्फ ₹100 की खर्चे में बनाएं |
- अब मिश्रण में भुने हुए खसखस को डालकर मिलाएं।

- थोड़े-थोड़े मिश्रण हाथ से अच्छी तरह दबाकर छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें।

- हरी मूंग के हेल्दी और स्वादिष्ट लड्डू तैयार है लड्डू किस बात का आनंद लीजिए और इसे आप डिब्बे में भरकर दो से तीन सप्ताह तक खा सकते हैं।
सुझाव (Suggestion) –
- मिशरी की जगह गुड़ पाउडर या चीनी पाउडर डालकर भी बना सकते हैं।
- मिश्रण को भूनते समय घी की कमी ना करें क्योंकि घी रहेगा तभी लड्डू आप आसानी से बांध पाएंगे।
- आप अपने पसंद के अनुसार और भी मेवा ले सकते हैं।
- बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह हल्का और पौष्टिक लड्डू बहुत फायदेमंद है।
















































