गुलाब जामुन भारत की सबसे मशहूर और पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। यह खासतौर पर त्योहारों, शादियों और खास मौकों पर बनाई जाती है। आमतौर पर इसे खोये से बनाया जाता है, लेकिन अगर खोया न हो तो दूध, मिल्क पाउडर और सूजी से भी स्वादिष्ट और मुलायम गुलाब जामुन आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। इसमें बाहर की परत सुनहरी और अंदर से नरम होती है। शक्कर की चाशनी में डूबे ये गुलाब जामुन हर किसी को बहुत पसंद आते हैं।

Ingredients सामाग्री –

  • Milk दूध – 1 cup
  • Milk powder मिल्क पाउडर – 1 cup
  • Semolina सूजी – 1/4 cup
  • Ghee घी – 1 tbsp

Chasni ingredients –

  • Sugar चीनी – 1 cup
  • Water पानी – 1.5 cup
  • Kesar केसर

Step – 3 –

  • Baking powder बेकिंग पाउडर – 1 tsp
  • Cardamom powder इलायची पाउडर – 1/2 tsp
  • Maida मैदा – 3 tsp

बनाने की विधि –

मिश्रण तैयार करें :

  • कढ़ाई में दूध, मिल्क पाउडर, सूजी और एक बड़े चम्मच घी को डालें।
  • इसे धीमी आंच पर लगतार चलाते हुए मावा बनने तक पकाएं।
  • मावा को बनाने के बाद इसे ढककर कढ़ाई को साइड में रखें।

यह भी पढ़ें – बिना चीनी गुड़ मावा के यह मिठाई बनाएं सुबह शाम खाएं और शरीर में शेर जैसी ताकत लाये |

चाशनी बनाना –

  • अब दूसरी कड़ाही में चीनी और पानी डालकर उबालें।
  • इसमें केसर के धागे डालें।
  • चाशनी को 5 से 6 मिनट तक पकाएँ, बस इतनी कि वह चिपचिपी हो जाए।
  • गैस बंद कर दें और चाशनी को गुनगुना रहने दें।

गुलाब जामुन बनाना –

  • मावा ठंडा होने के बाद इसमें इलायची पाउडर, बेकिंग पाउडर और मैदा को डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • हल्के हाथों से गूंथकर नरम आटा तैयार करें।
  • आटे से छोटे-छोटे लोई बना लें।
  • इसके बाद लोई के गोले बना लें। ध्यान रहे कि गोले में दरारें न हों, गुलाब जामुन के लिए गोली चिकने बनाएं।

गुलाब जामुन तलें –

  • कढ़ाई में घी/तेल हल्की आंच पर गरम करें।
  • तैयार गोले इसमें डालकर हल्के मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें।
  • जब जामुन अच्छे से तल जाएं तो निकालकर तुरंत गुनगुनी चाशनी में डालें।
  • चाशनी वाली कढ़ाई फिर से गैस पर रखें और गुलाब जामुन को चाशनी में एक उबाल आने तक पकाएं।

यह भी पढ़ें – शुरुआती लोगों के लिए सबसे आसान घेवर रेसिपी | बिना गलती के परफेक्ट क्रिस्पी घेवर बनाने का तरीका |

  • इसके बाद गैस को बंद करें और इसे ढक कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें ताकि गुलाब जामुन चाशनी को अंदर तक अच्छी तरह से सोख लें।
  • गुलाब जामुन को गरमा-गरम या ठंडे दोनों तरह से परोस सकते हैं।

सुझाव (Suggestion) –

  • गोले बनाते समय दरार न रहने दें, वरना तलते समय फट सकते हैं।
  • तेल/घी हमेशा हल्की आंच पर गरम होना चाहिए, तेज आंच पर जामुन बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे।
  • गुलाब जामुन को चाशनी में डालने के बाद एक उबाल आने तक पकाएं इससे गुलाब जामुन जल्दी से चाशनी को सोख लेंगे।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here