आलू समोसा भारत की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा स्नैक्स में से एक है। यह एक त्रिकोण आकार का कुरकुरा और स्वादिष्ट नाश्ता है, जिसमें मसालेदार आलू, मटर और मसालों की भराई की जाती है। समोसा न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। इसे चाय के साथ, त्योहारों पर, या किसी भी खास मौके पर परोसा जाता है। वैसे तो आपने समोसा बनाया होगा लेकिन हम आपको इस लेख में बहुत ही आसान विधि से समोसा बनाने की रेसिपी बताएंगे इससे आप हलवाई जैसे समोसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।
Ingredients सामाग्री –
- Maida मैदा – 1 cup
- Ajwain अजवाइन – 1 tsp
- Ghee घी – 2 tbsp
Stuffing –
- Oil तेल – 1 tbsp
- Peanuts मूंगफली – 1 tbsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Ginger अदरक – 1 tsp
- Green chilly हरी मिर्च – 2
- Boiled potato उबले आलू – 4
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Garam masala गरम मसाला – 1 tsp
- Cumin powder जीरा पाउडर – 1 tsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Amchur powder आमचूर पाउडर – 1 tsp
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया
बनाने की विधि
आटा गूंथना –
- एक बड़े बर्तन में मैदा, अजवाइन और घी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।

- इसे 10 – 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
भरावन तैयार करना –
- एक कड़ाही या पैन में एक बड़े चम्मच तेल गरम करें।
- कड़ाही में मूंगफली को अच्छे से भून लें।
- फिर उसमें जीरा, हरी मिर्च और कद्दूकस किया अदरक डालकर भूनें।

- अब उबले आलू को तोड़कर डालें।
- फिर आलू में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर और नमक डालें।

- सारे चीजों को अच्छी तरह मिलाकर आलू 2 से 3 मिनट तक भूनें।
- अब अंत में हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें और भूने हुए आलू को प्लेट में निकाल लें।

समोसा आकार देना –
- गूंथे हुए आटे की लोई बेलकर रोटी जैसी बनाएं।

- इसे बीच से काटकर 2 हिस्से कर लें।
- एक हिस्सा लें, उसे कोन का आकार दें और उसमें आलू की भराई भरें।
- किनारे पर पानी लगाकर अच्छी तरह सील कर दें।

- इस तरह से सभी समोसे को बनाकर तैयार करें।
तलना –
- कढ़ाई में तेल गरम करें और धीमी आंच पर समोसे को तेल में डालें।

- इसके बाद समोसे को सुनहरे और कुरकुरे होने तक तल लें।

- तले हुए समोसे को प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल सोख ले।
परोसने का तरीका –
- गरमा-गरम आलू समोसे को हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ परोसें।
















































