परवल मावा की मिठाई उत्तर भारत की एक प्रसिद्ध और अनोखी मिठाई है। इसमें हरे परवल (पॉइंटेड गार्ड) को छीलकर उसमें मावा, मेवा और चीनी का मिश्रण भरकर चाशनी में डुबोया जाता है। इसका स्वाद मीठा, हल्का कुरकुरा और बेहद लाजवाब होता है। इसे खासतौर पर त्योहारों और शादियों में बनाया जाता है।

Ingredients सामाग्री –

  • Parwal परवल – 500 gm
  • Sugar चीनी – 400 gm
  • Mawa मावा – 400 gm
  • Cardamom powder इलायची पाउडर – 1/2 tsp
  • Some dry fruits कुछ सूखा मावा

बनाने की विधि –

परवल तैयार करना –

  • परवल को छील लें और इसे बीच से काटकर अंदर के बीज निकाल दें।
  • एक कड़ाही में पानी गरम करके परवल को हल्का उबाल लें ताकि वे नरम हो जाएं।
  • फिर उन्हें छलनी में निकालकर ठंडे पानी में डाल दें।

यह भी पढ़ें – शुरुआती लोगों के लिए सबसे आसान घेवर रेसिपी | बिना गलती के परफेक्ट क्रिस्पी घेवर बनाने का तरीका |

चाशनी तैयार करना –

  • एक कड़ाही में चीनी और पानी डालकर चाशनी बना लें।
  • फिर चाशनी में परवल को डालकर 10 मिनट तक पका लें।
  • पकाने के बाद परवल को चाशनी से छानकर निकालें।

मावा भरावन तैयार करना –

  • कढ़ाई में मावा हल्की आंच पर भून लें।
  • उसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इसे ठंडा होने दें।

यह भी पढ़ें – हलवाई के जैसे स्पंजी रसगुल्ले घर पर कैसे बनाएं | Rasgulla Banaye

  • तैयार परवल में सावधानी से मावा का मिश्रण भरें।

सजावट –

  • मावा भरने के बाद मिठाई को प्लेट में रखें।
  • ऊपर से चांदी का वर्क और बारीक कटे पिस्ता, बादाम से सजाएं।

परोसने का तरीका –

  • परवल मावा की मिठाई को ठंडी करके परोसें।
  • यह मिठाई त्योहार, विवाह या मेहमानों के स्वागत के लिए बेहद खास होती है।
  • यह मिठाई न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि दिखने में भी आकर्षक लगती है।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...