ब्रेड नारियल कलाकंद बर्फी एक आधुनिक और स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे पारंपरिक कलाकंद और नारियल की मिठास का अनोखा मेल कहा जा सकता है। यह खासतौर पर घर पर आसानी से बनने वाली मिठाई है इसमें दूध-मावा का स्वाद इसे और भी लाजवाब बना देता है।
यह बर्फी त्योहारों, खास अवसरों और मेहमाननवाज़ी के समय तुरंत बनाई जा सकती है क्योंकि इसमें ज्यादा मेहनत और समय नहीं लगता। यह मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको बहुत पसंद आती है।
Ingredients सामाग्री –
- Bread ब्रेड – 4
- Sugar चीनी – 1/2 cup
- Cardamom इलाइची – 4
- Almond बादाम
- Cashew काजू
- Milk दूध – 2 cup
- Milk cream दूध की क्रीम – 1/2 cup
- Coconut Powder नारियल पाउडर – 1 cup
- Desi Ghee देशी घी – 1 tbsp
बर्फी बनाने की विधि –
- बर्फी को बनाने के लिए पहले ब्रेड का किनारा भाग काट लें।
- अब मिक्सी जार में ब्रेड को पीसकर चूरा बना लीजिए।

- ब्रेड का चूरा 1 प्लेट में निकाले।
- अब मिक्सी जार में चीनी, इलायची, काजू, बादाम को महीन पीस लीजिये।

- अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें दो कप दूध डालकर पहले अच्छे से उबालें।
यह भी पढ़ें – बिना मेवा मलाई के सिर्फ एक गिलास दूध से टेस्टी मिठाई जो कि मुंह में जाते ही घुल जाए |
- फिर इसमें दूध की मलाई को डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब दूध में नारियल का बुरादा डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं।

- अब इसमें पिसा हुआ चीनी मेवा डालें और 5 से 6 मिनट तक पकाएं ताकि मिश्रण गाढ़ा कलाकंद बर्फी जैसा हो जाए।

- इसके बाद मिश्रण में नारियल बुरादा, दो छोटी चम्मच घी को डालकर 2 से 3 मिनट तक और पकाएं।
- मिश्रण तैयार करने के बाद गैस को बंद कर दें।

- एक समतल कटोरी या थाली में बटर पेपर और तेल लगाकर चिकना कर लें।
यह भी पढ़ें – सूजी से बनाये कम मेहनत वाली नई मिठाई सिर्फ 10 मिनट में, जो सबका दिल जीत लेगी।
- मिश्रण को बर्तन में डाल कर एक बराबर सेट करें।
- ऊपर से बारीक कटे हुए पिस्ता लगाएं।

- 15 से 20 मिनट तक इस पंखे की हवा में ठंडा होने दें।
- सेट होने के बाद बर्फी को पलट कर प्लेट में निकाले।
- बर्फी के ऊपर से चारों तरफ बारीक कटे हुए पिस्ता बादाम लगाकर सजाएं।
- इसके बाद बर्फी को आप अपने हिसाब से छोटे-छोटे पीस में काट लें।

- स्वादिष्ट बर्फी तैयार है सभी को खाने के लिए सर्व करें।
















































