यह मिठाई ब्रेड रोल रसमलाई है। यह एक आसान और झटपट बनने वाली मिठाई है जिसे खासकर त्योहारों और मेहमानों के लिए बनाया जाता है। इसमें दूध से बनी रसमलाई जैसी फ्लेवर आता है लेकिन इसमें ब्रेड का उपयोग किया जाता है। उसको बनाने का तरीका भी बहुत ही आसान है आप इसे जब मन हो कम समय में आसानी से बनाकर सभी को सर्व कर सकते हैं।

ब्रेड रोल रसमलाई (Bread Roll Rasmalai)

सामग्री (Ingredients) –

रबड़ी के लिए –

  • Milk दूध – 1 कप
  • Semolina सूजी – 2 छोटी चम्मच
  • Sugar चीनी – 2 छोटी चम्मच
  • Cardamom Powder इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • Chopped Nuts कटे हुए मेवा

रसमलाई के लिए दूध –

  • Milk दूध – 2 कप
  • Sugar चीनी – 2 बड़े चम्मच
  • Custard Powder कस्टर्ड पाउडर – 1 बड़े चम्मच
  • Saffron कुछ केसर के धागे
  • Slices Bread ब्रेड – 8 से 10

विधि (Recipe) –

रबड़ी के लिए –

  • कड़ाही में दूध को डालकर गरम करें।
  • इसके बाद दूध में सूजी, चीनी को डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • रबड़ी को बनाने के बाद इसमें कटे हुए मेवा और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
  • रबड़ी को एक बर्तन निकाल कर ठंडा होने के लिए रखें।

यह भी पढ़ें – 1 बार यह सेवई खीर की रेसिपी ऐसे बनाएंगे तो बच्चे हर बार इसी की मांग करेंगे | 

रसमलाई का दूध तैयार करें –

  • दूध को एक भारी तले के बर्तन में उबालें।
  • एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर और थोड़ा सा दूध डालकर घोल बना लीजिए।
  • फिर कस्टर्ड का घोल दूध में डालकर पकाएं।
  • जब दूध गाढ़ा होकर लगभग ¾ रह जाए तब उसमें चीनी, केसर डालें।
  • अच्छी तरह मिलाकर 2 से 3 मिनट और पकाएँ।
  • दूध को ठंडा होने के लिए रख दें।

ब्रेड रोल बनाना –

  • ब्रेड स्लाइस के किनारे वाले ब्राउन भाग को काट लें।
  • ब्रेड को हल्का सा बेलकर चपटा लें।
  • इसके बाद ब्रेड पर एक चम्मच रबड़ी लगाएं।
  • इसे रोल की तरह लपेटकर बेलनाकार (cylinder) आकार दें।
  • सभी ब्रेड को रबड़ी लगाकर इसी तरह तैयार कर लीजिए।

यह भी पढ़ें – शुरुआती लोगों के लिए सबसे आसान घेवर रेसिपी | बिना गलती के परफेक्ट क्रिस्पी घेवर बनाने का तरीका |

तैयारी –

  • तैयार किए हुए ब्रेड रोल्स को सर्विंग बाउल में रखें।
  • ऊपर से तैयार किया हुआ ठंडा दूध (कस्टर्ड दूध) डालें।
  • कटे हुए मेवे और कुछ केसर के धागे डालकर सजाएँ।

परोसने का तरीका (Serving) –

  • ब्रेड रोल रसमलाई को फ्रिज में 1-2 घंटे ठंडा करके परोसें।
  • यह मिठाई खाने में बिल्कुल असली रसमलाई जैसी लगती है लेकिन झटपट तैयार हो जाती है।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...