दूध वाली मीठी सेंवई जिसे कई जगहों सेवई खीर भी कहा जाता है। यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। जो खासतौर पर त्योहारों या अन्य खास मौकों पर बनाई जाती है। इसे दूध में पकाकर हल्की इलायची और कभी-कभी केसर से खुशबूदार बनाया जाता है। इसका स्वाद मलाईदार और हल्का मीठा होता है। यहां पर स्वादिष्ट और पारंपरिक दूध वाली सेवई (मीठी सेवई) की रेसिपी दी गई है, जो बहुत ही आसान और झटपट बनने वाली मिठाई है –
Ingredients सामाग्री –
- Desi ghee देशी घी – 2 tbsp
- Some dry fruits कुछ सूखा मावा
- Sewai सेवई – 100 gm
- Full cream milk फुल क्रीम दूध – 1 ltr
- Milk cream दूध की मलाई – 100 gm
- Sugar चीनी – 2 tbsp
- Cardamom powder इलायची पाउडर – 1 tsp
सेंवई बनाने की विधि (How to make Sewai) –
- एक कढ़ाई में घी गरम करें।
- इसमें काजू, बादाम, मखाना और किशमिश को हल्का भून लें।

- फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल कर अलग रख दें।
- अब कढ़ाई में एक बड़े चम्मच घी गरम करें।
- फिर इसमें सेवई डालकर धीमी आँच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। ध्यान रहे बराबर चलाते हुए भूने ताकि सेवई जले नहीं।

- सेवई को एक प्लेट में निकाल लें।
यह भी पढ़ें – सिर्फ तीन चीजों से आटे का मालपुआ बनाने का इतना आसान तरीका आज से पहले कहीं नहीं देखा होगा |
- अब कड़ाही में दूध को अच्छे से उबालें।
- जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें दूध की मलाई डालकर 2 मिनट तक पका लीजिए।

- इसके बाद दूध में भूनी हुई सेवई डालें।

- इसे मध्यम आँच पर 8 से 10 मिनट तक पकाएं जब तक सेवई पूरी तरह नरम न हो जाए।
यह भी पढ़ें – सूजी से बनाये कम मेहनत वाली नई मिठाई सिर्फ 10 मिनट में, जो सबका दिल जीत लेगी।
- बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे।
- अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर, भुने हुए ड्राय फ्रूट्स और अगर आप चाहें तो केसर भी डाल सकते हैं।

- 2 से 3 मिनट और पकाएं, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
- दूध वाली मीठी सेवईं तैयार है।

परोसें –
- गैस बंद करें और गरम या ठंडी – जैसे आप पसंद करें – वैसे परोसें।
सुझाव (Suggestion) –
- अगर आप गाढ़ी सेवई पसंद करते हैं, तो दूध को थोड़ी देर और पकाएँ।
- चीनी स्वाद अनुसार कम या ज़्यादा की जा सकती है।
- मोटी या पतली जैसा आपने सेवई लिया है उसी हिसाब से दूध में पकाएं ताकि दूध में ज्यादा गले ना।