दही टिक्की चाट एक स्वादिष्ट और चटपटी भारतीय स्ट्रीट फूड डिश है, जो आलू की टिक्कियों, दही और मसालों के साथ बनती है। हमने टिक्की को कच्चे आलू और पक्के (उबले हुए) आलू से बनाया है इस रेसिपी को घर पर भी बड़े आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है ज्यादा सामग्रियों की जरूर बिल्कुल नहीं है किचन में रखे थोड़े ही चीजों में आप दही टिक्की चाट आसानी से बनाकर खा सकते हैं और घर आए मेहमानों को भी परोस सकते हैं। यहाँ इसकी एक आसान रेसिपी दी गई है –

सामग्री (Ingredients) –

  • Raw Potato कच्चे आलू – 2
  • Boiled potato उबले हुए आलू – 4
  • Red chilli flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 छोटी चम्मच
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
  • Corn Flour कार्न फ्लोर – 1 बड़े चम्मच
  • Refined Flour मैदा – 1 बड़े चम्मच (घोल के लिए)

परोसने के लिए –

  • Curd दही 1 कप(फेंटी हुई)
  • Green chutney हरी चटनी
  • Tamarind chutney इमली की खट्टी-मीठी चटनी
  • Besan sev बेसन का सेव/नमकीन
  • Chopped onion बारीक कटे हुए प्याज
  • Cumin powder जीरा पाउडर
  • Black salt काला नमक

टिक्की बनाने की विधि (How to make Dahi Tikki chaat) –

  • टिक्की को बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए।
  • इसके बाद कद्दूकस किया हुआ आलू को पानी से धोकर छान लें।
  • अब एक बर्तन में उबले हुए आलू को मैश कर लीजिए।
  • इसके बाद आलू में कुटी हुई लाल मिर्च, स्वाद अनुसार नमक, एक बड़े चम्मच कार्न फ्लोर, थोड़ा सा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें – मत तरसो ठेले वाली चाट 10मिनट में घर पर चटकारेदार बनारसी टमाटर चाट।

  • अब मिश्रण (आलू) की छोटी-छोटी लोईयां लेकर टिक्की बना लीजिए।
  • अब एक गहरे बर्तन में एक बड़े चम्मच मैदा, थोड़ा सा पानी मिलाकर पतला घोल बना लीजिए।
  • अब टिक्की को पहले मैदा के घोल में डुबोए।
  • फिर टिक्की को कद्दूकस किए हुए आलू में लपेट लें।
  • सभी टिक्की को इसी तरह से घोल में डुबोकर कद्दूकस आलू में कोट कर लीजिए।

यह भी पढ़ें – जब बिना तेल सूजी पोहे का इतना टेस्टी नाश्ता बनाओगे इडली डोसा भी भूल जाओगे |

  • टिक्की को तलने के लिए पैन में तेल डालकर अच्छे से गर्म कर लीजिए।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें टिक्की को डालें और फिर अलट पलटकर ऊपर से अच्छे से सुनहरे रंग में होने तक फ्राई कर लीजिए।
  • आलू की कुरकुरी टिक्की तैयार है आप इसे चाहे हरी चटनी या इमली की खट्टी-मीठी चटनी के साथ खा सकते हैं।

परोसने के लिए –

  • दही टिक्की चाट सर्वे करने के लिए पहले प्लेट में दो पीस टिक्की निकाले।
  • टिक्की के ऊपर से समान रूप से फेंटी हुई दही डालें।
  • इसके बाद ऊपर से हरी चटनी, इमली की खट्टी मीठी चटनी, बारीक कटा हुआ प्याज, बेसन का सेव, जीरा पाउडर, काला नमक डालें।
  • दही टिक्की चाट तैयार है आप इसे खाने के लिए सर्व करें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...