आटा, सूजी और नारियल से बने बिस्कुट एक स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक है। इसमें गेहूं का आटा, मैदा, सूजी और नारियल मिलाकर कुरकुरे और स्वादिष्ट बिस्किट तैयार बनाए गए हैं। यह सफर में या चाय के साथ खाने में बेहतरीन लगते हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं। घर पर बने ये बिस्किट बाजार के बिस्किट से कहीं ज्यादा हेल्दी और पौष्टिक होते हैं।

Ingredients सामग्री –

  • Sugar चीनी – 150 gm
  • Saunf सौंफ – 1 tsp
  • Dry Coconut सूखा नारियल – 50 gm
  • Maida मैदा – 1 cup
  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1/2 cup
  • Suji सूजी – 1 tbsp
  • Ghee घी – 3 tbsp

बनाने की विधि –

  • सबसे पहले मिक्सी जार में चीनी, सूखा नारियल, सौंफ को डालकर महीन पीस लीजिये।
  • अब एक बर्तन में पिसे हुए चीनी नारियल का मिश्रण निकालें।
  • अब इसमें गेंहू का आटा, मैदा, सूजी और घी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर हल्का सख्त आटा गूंथ कर तैयार करें।
  • आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि अच्छी तरह फूल कर सेट हो जाए।

यह भी पढ़ें – बिना फेल बस 3चीज़ो से हलवाई जैसी खस्ता रसीली मिठाई बनाने का आसान तरीका |

  • 10 मिनट बाद आटे को एक बार अच्छे से मसल लें और फिर इसे दो-तीन भागों में कर लीजिए।
  • चकले या बोर्ड पर आटे को मोटे लेयर में बेल लीजिए।
  • कोई भी छोटी गिलास कटोरी या ढक्कन से इसमें से छोटे-छोटे बिस्किट काट लीजिए।
  • बिस्किट के ऊपर कांटे वाले चम्मच से धंसाकर निशान लगाए इससे तलते समय अंदर तक पक जाएंगे।
  • पूरे आटे का इसी तरह से बिस्किट बनाकर तैयार करें।

यह भी पढ़ें – बाजार जैसी खस्ता और कुरकुरी शकरपारा बनाने की विधि |

  • बिस्किट तलने के लिए कढ़ाई में तेल डालकर मध्यम में गर्म कर लीजिए।
  • इसके बाद पैन में बिस्किट को डालें और मध्यम आंच पर इसे ऊपर से सुनहरे रंग में होने तक तलें।
  • बिस्किट तलने के बाद प्लेट में निकाल कर थोड़ी देर खुली हवा में रखें ताकि ये टाइट और क्रिस्पी हो जाए।
  • अच्छी तरह ठंडा होने के बाद बिस्किट को डिब्बे या जार में स्टोर करें और जब मन हो इसका आनंद लीजिए।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...