यह बहुत ही नरम, मलाईदार और स्वादिष्ट लड्डू होते हैं, जिन्हें पनीर, दूध, ब्रेड और चीनी से बनाया जाता है। ऊपर से केसर और इलायची की खुशबू इसे और खास बनाती है। यह लड्डू बंगाली मिठाइयों जैसे संदेश और रस मलाई से प्रेरित हैं। इसमें ब्रेड का चूरा, पनीर और दूध को मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार किया जाता है, फिर गोल लड्डू बनाकर ऊपर से केसर सजाया जाता है। यह फेस्टिवल या मेहमानों को परोसने के लिए परफेक्ट मिठाई है।

Ingredients सामाग्री –

  • Paneer पनीर – 500 gm
  • Full cream Milk दूध – 2 cup
  • Bread ब्रेड – 3
  • Kesar केसर
  • Yellow food colour पीला फूड कलर
  • Milk cream दूध की मलाई – 1/2 cup
  • Sugar चीनी – 1/2 cup
  • Cardamom powder इलायची पाउडर – 1/2 tsp

बनाने की विधि (Recipe)

ब्रेड तैयार करें

  • ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और मिक्सर जार में पीसकर चूरा बना लीजिए।

पनीर तैयार करें –

  • पनीर को बारीक कद्दूकस कर लें या हाथ से अच्छी तरह मैश कर लें ताकि वह मुलायम हो जाए।
  • इधर एक कटोरी में दो चम्मच दूध केसर के धागे और एक चुटकी पीला रंग मिलाकर केसर दूध तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें –  दूध में नारियल मिलाकर बनाएं बाजार में मिलने वाली महंगी रेसिपी । Sweet recipe

मिश्रण पकाएँ –

  • एक कढ़ाही में दूध को गरम करें।
  • इसके बाद दूध में केसर वाला दूध और दूध की मलाई डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • दूध गाढ़ा रबड़ी जैसा बनने के बाद इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर 5 से 6 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद अब इसमें पनीर डालें और 4 से 5 मिनट तक पका लीजिए।
  • अब इसमें ब्रेड का चूरा डालें। धीमी आँच पर लगातार चलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर लड्डू बनाने लायक न हो जाए।
  • गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।

यह भी पढ़ें – 20 रुपये के काजू से ढेर सारी काजू कतली कैसे बनाये |Kaju Katli Recipe

लड्डू बनाएँ –

  • जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो हाथ पर थोड़ा घी लगाकर गोल-गोल लड्डू बना लें।
  • ऊपर से केसर का दूध लगाएँ और चाहे तो बादाम/पिस्ता से सजाएँ।

सुझाव (Suggestion) –

  • यदि आप ज्यादा मलाईदार लड्डू चाहते हैं तो दूध की मलाई की जगह कंडेंस्ड मिल्क डाल सकते हैं।
  • लड्डू फ्रिज में रखने से 3–4 दिन तक अच्छे रहते हैं।
  • चाहें तो लड्डू पर चाँदी का वर्क भी लगा सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...