आटा आलू चटपटे कचौरी एक स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता है, जिसे बिना ज्यादा तेल के अप्पे पैन में बनाया जा सकता है। इसमें गेहूं के आटे का प्रयोग होने से यह हल्की और पौष्टिक होती है, वहीं आलू और मसालों की भरावन इसे चटपटा स्वाद देती है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है और शाम की चाय या टिफिन के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है जब मन हो आप इसे कभी भी बनाकर खा सकते हैं।
सामग्री Ingredients –
- Wheat flour गेहूं का आटा – 1 कप
- Semolina सूजी – 1/2 कप
- Red chilli flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 छोटी चम्मच
- Kasoori methi कसूरी मेथी – 1 छोटी चम्मच
- Ajwain अजवाइन – 1 छोटी चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- Oil तेल – 1 बड़े चम्मच
भरावन के लिए –
- Ginger अदरक – 2 टुकड़ा
- Green chilli हरी मिर्च – 2
- Black pepper काली मिर्च – 1/2 छोटी चम्मच
- Fennel सौंफ – 1 छोटी चम्मच
- Cumin जीरा – 1 छोटी चम्मच
- Coriander seeds साबूत धनिया – 1 बड़े चम्मच
- Oil तेल – 1 बड़े चम्मच
- Mustard seeds राई – 1/2 छोटी चम्मच
- Boiled potato उबले हुए आलू – 5
- Red chilli powder लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
कचोरी बनाने की विधि (Method) –
आटा तैयार करें –
- एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, कुटी हुई लाल मिर्च, कसूरी मेथी, अजवाइन, स्वाद अनुसार नमक और तेल डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
- इसके बाद इसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर हल्का नरम आटा लगाकर तैयार कर लीजिए।
- आटे को 10 मिनट के लिए ढक्कन रखें ताकि अच्छी तरह फूल कर सेट हो जाए।
भरावन बनाना –
- पहले मिक्सी में अदरक लहसुन, काली मिर्च, सौंफ, जीरा, साबूत धनिया डालकर दरदरा पीस लें।
- पीसने के बाद इसे एक बर्तन में निकाल लें।
- अब कढ़ाई में एक बड़े चम्मच तेल को डालकर गर्म करें।
- फिर कढ़ाई में राई और पिसे हुए मसाले को डालकर भूनें।
- अब इसमें उबला हुआ आलू, स्वाद अनुसार नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मध्यम आंच पर आलू को चार से पांच मिनट तक भूनें।
- आलू को भूनने के बाद इसमें थोड़ा सा हरा धनिया मिलाएं और फिर गैस को बंद करें।
- आलू का भरावन तैयार है इसे एक प्लेट में निकालें।
यह भी पढ़ें – मैंने बनाया सिर्फ एक कच्चे आलू और गेहूं के आटे से बनाएं चटपटा क्रिस्पी नाश्ता |
कचोरी बनाना –
- आटे को मसलकर छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।
- एक लोई को हाथ मे लेकर चपटा करके बीच में जगह बनाएं।
- फिर इसमें थोड़ा सा आलू भरकर चारों तरफ से बंद करें और इसको गोल आकार में कचोरी बना लें।
- सभी कचोरी इसी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिए।
यह भी पढ़ें – बिना मैदा सूजी, चावल के आटे से सुपर टेस्टी नाश्ता देखते ही आप तुरंत बनाना चाहेंगे |
सेंकना –
- गैस पर अप्पे पैन रखें इसके सभी कटोरी में थोड़ा-थोड़ा तेल लगाकर चिकना करें।
- फिर एक कचोरी उठाकर पैन में रखें।
- कचोरी हल्का टाइट होने के बाद ऊपर से भी थोड़ा-थोड़ा तेल लगा दीजिए।
- फिर मध्यम आंच पर थोड़ी-थोड़ी देर में पलटते हुए ऊपर से सुनहरे रंग में होने तक सेक लें।
- कचोरी को सेकने के बाद प्लेट में निकाल लें।
- कम तेल में बना गरमा गरम कचोरी तैयार है इन्हें आप हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ खाने के लिए परोसिए।
















































