आटा, सूजी और बेसन से बने लड्डू पारंपरिक भारतीय मिठाई हैं जिन्हें खासतौर पर त्योहारों, पूजन और खास अवसरों पर बनाया जाता है। इसमें तीनों गेहूँ का आटा, सूजी और बेसन का संतुलित प्रयोग होता है, जिससे इसका स्वाद अलग और बहुत लाजवाब बनता है। घी में भूनने से इसमें एक खास सुगंध और स्वाद आता है, साथ ही यह पौष्टिक भी होता है।
Ingredients सामाग्री –
- Desi Ghee देशी घी
- Some dry fruits कुछ सूखा मावा
- Besan बेसन – 1 cup
- Wheat flour गेहूं का आटा – 1 cup
- Semolina सूजी – 1/4 cup
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 2 tsp
- Sugar powder चीनी पाउडर – 1 cup
बनाने की विधि
- सबसे पहले कढ़ाही में एक बड़े चम्मच घी डालकर हल्का गर्म करें।
- उसमें मेवा (काजू बादाम किशमिश छुहारा) को हल्के सुनहरे रंग में भूनें।

- फिर मेवा को प्लेट में निकाले।
यह भी पढ़ें – हलवाई जैसे ओरिजनल गुलाब जामुन बस 15 minute में घर पर बनाए |
- अब कढ़ाई में आधा कप घी डालकर गरम करें।
- इसके बाद गेहूँ का आटा, बेसन, सूजी डालें और सारे चीजों को अच्छे से मिला लीजिए।

- अब इसमें हल्दी पाउडर डालकर धीमी आंच पर सुनहरा और खुशबू आने तक भून लें।

- आटे को भूनने के बाद गैस बंद कर दें और कढ़ाई को उतार कर आटे को ठंडा होने दें।
यह भी पढ़ें – जब भी आपका मीठा खाने का मन करे सिर्फ दो चीजों से यह मिठाई बनाएं सबको पसंद आएगा | Malai Laddu
- अब इसमें पिसी हुई चीनी को डालकर अच्छे से मिलाएं। आप चाहे चीनी का बुरा या मिसरी पाउडर भी ले सकते हैं।

- फिर भूने हुए मेवे डालकर अच्छे से मिला लें।

- घी जब तक मिश्रण को बांधने लायक हो उतना ही डालें।
- हाथों पर थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर गोल लड्डू बना लें।

- आटा सूजी बेसन का स्वादिष्ट लड्डू तैयार है।
परोसने का तरीका
- आटा सूजी बेसन लड्डू को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भरकर 15–20 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इन्हें भोजन के बाद मिठाई के रूप में या किसी भी खास अवसर पर परोसा जा सकता है।
















































