ब्रेड की रसमलाई एक आसान, झटपट और स्वादिष्ट मिठाई है जिसे पारंपरिक रसमलाई का इंस्टेंट रूप कहा जा सकता है। इसमें रसगुल्ले या छेना बनाने की मेहनत नहीं करनी पड़ती, बल्कि सादी ब्रेड की स्लाइस और दूध से ही स्वादिष्ट रसमलाई तैयार हो जाती है। यह त्योहार, पार्टी या खास मौकों पर कम समय में बनने वाली लोकप्रिय मिठाई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसे बच्चे और बड़े सभी बहुत पसंद करते हैं।

रसमलाई बनाने की विधि –

रबड़ी तैयार करना –

  • सबसे पहले एक कटोरी में वनीला कस्टर्ड पाउडर और दो बड़े चम्मच दूध डालकर घोल बना लीजिए।
  • अब गैस पर कढ़ाई को रखें उसमें 1 लीटर फुल क्रीम दूध को डालकर अच्छे से उबालें।
  • दूध उबालने लगे तो चीनी केसर कस्टर्ड वाला दूध मिलाकर दूध हल्का-सा गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • जब दूध लगभग आधा रह जाए तो उसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
  • रसमलाई के लिए रबड़ी तैयार है कढ़ाई को उतारकर एक साइड में ठंडा होने के लिए रखें।

यह भी पढ़ें – बिना किसी झारा के गारंटी है, बूंदी बनाने के इससे आसान तरीका आज तक नहीं देखा होगा |

भरावन बनाना –

  • एक बड़े बर्तन में 2 से 3 ब्रेड का चूरा बना लीजिए।
  • इसके बाद ब्रेड में बारीक कटे हुए मेवा और थोड़ा सा रबड़ी मिलाकर भरावन बना लीजिए।
  • फिर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लीजिए।

ब्रेड की रसमलाई तैयार करें –

  • ब्रेड के किनारे वाले ब्राउन भाग को काटकर हटा दें।
  • ब्रेड को दूध में भिगोए फिर दोनों हाथों से हल्का सा दबाकर अतिरिक्त दूध को निकालें।
  • इसमें भरावन की एक गोली रखकर चारों तरफ से अच्छे से पैक करके रसगुल्ले बना लें।
  • सभी ब्रेड के रसगुल्ले को एक बर्तन में रखें और ऊपर से ठंडा गाढ़ा दूध की रबड़ी डालें।

यह भी पढ़ें – सूजी से बनाये कम मेहनत वाली नई मिठाई सिर्फ 10 मिनट में, जो सबका दिल जीत लेगी।

  • ऊपर से कटे हुए मेवे से सजाएं।
  • ब्रेड की रसमलाई तैयार है चाहे तो इसे तुरंत खाएं या ब्रेड की रसमलाई को फ्रिज में 1-2 घंटे ठंडा होने रखें।
  • ठंडी-ठंडी सर्व करें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...