सूजी दही से बने ये नरम–कुरकुरे वेजिटेबल अप्पे एक हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाला नाश्ता हैं। इसमें सूजी, दही और ढेर सारी हरी सब्जियाँ मिलाकर बनाया गया बैटर इस्तेमाल होता है, जिससे यह नाश्ता हल्का, पचने में आसान और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।
इसके साथ परोसी जाने वाली टमाटर–मूंगफली की तीखी चटनी इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। यह नाश्ता सुबह के नाश्ते, टिफिन या शाम की चाय के साथ परफेक्ट है।

Ingredients सामाग्री –

  • Semolina सूजी – 2 cup
  • Dahi दही – 1 cup
  • Water पानी – 1 cup
  • Salt नमक
  • Red chilly flakes सुखी लाल मिर्च – 1 tsp
  • Baking soda बेकिंग सोडा – 1/4 tsp
  • Some green vegetables कुछ हरी सब्जियां
  • गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर हरा धनिया

Chatni ingredients –

  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Peanut मूंगफली – 1 tbsp
  • Tomato टमाटर – 2
  • coconut सूखा नारियल – 1 tbsp
  • Garlic लहसुन – 7
  • Dry red chilly सुखी लाल मिर्च – 2
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp

बनाने की विधि –

अप्पे का बैटर तैयार करें –

  • एक बड़े बर्तन में सूजी, दही और पानी डालकर अच्छे से मिलाएँ।
  • बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
  • अब इसमें नमक, कुटी लाल मिर्च, बेकिंग सोडा और सारी कटी हुई सब्जियाँ डालकर हल्के हाथ से मिलाएँ।
  • बैटर न ज़्यादा गाढ़ा हो न ज़्यादा पतला।

यह भी पढ़ें – सिर्फ 10 मिनट में 4 उबले आलू से ऐसा कुरकुरा नास्ता जो खाये समोसा कचोरी भूल जाए | Aloo Ka Nasta

अप्पे बनाएं –

  • अप्पे पैन को गरम करें और हर सांचे में थोड़ा-थोड़ा तेल डालें।
  • राई डालकर चटकाएँ।
  • अब हर सांचे में तैयार बैटर डालें।
  • ढककर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक पकाएँ।
  • पलटकर दूसरी तरफ से भी कुरकुरा होने तक सेंक लें।
  • गरमा गरम अप्पे नाश्ता तैयार है।

यह भी पढ़ें – इस तरीके से हेल्दी नाश्ता बनाएंगे तो बच्चे बड़े नूडल्स पास्ता खाना भूल जाएंगे | Upma Recipe

चटनी बनाने की विधि –

  • कढ़ाही में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें।
  • फिर मूंगफली, सूखी लाल मिर्च, लहसुन, सूखा नारियल और कटे टमाटर डालकर 2 मिनट भूनें।
  • फिर थोड़ा सा पानी मिलाएं।
  • ढककर मध्यम आंच पर सभी चीज़ों को 2 से 3 मिनट तक नरम होने तक पकाएँ।
  • ठंडा होने पर मिक्सर में नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर पीस लें।
  • ऊपर से सरसों/राई का तड़का लगाकर चटनी तैयार करें।

परोसने का तरीका –

  • गरमागरम सूजी वेज अप्पे को टमाटर–मूंगफली की तीखी चटनी के साथ परोसें। चाहें तो ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएँ।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here