मेथी आटा गुड़ नारियल मेवा लड्डू एक पारंपरिक और पौष्टिक भारतीय मिठाई है, जो घर पर आसानी से बनाई जाती है। यह लड्डू स्वाद में हल्के मीठे, सुगंधित और नरम होते हैं। इसमें मेथी की हल्की कड़वाहट, गुड़ की मिठास और मेवे की कुरकुराहट मिलकर बेहतरीन स्वाद देते हैं। यह लड्डू सिर्फ मिठाई नहीं बल्कि हेल्दी एनर्जी बॉल्स की तरह काम करते हैं।
Ingredients सामाग्री –
- Methi seeds मेथी – 1/2 cup
- Ghee घी
- Dry Coconut & Walnut सूखा नारियल अखरोट
- Milk दूध – 1 cup
- Some dry fruits कुछ सूखा मावा
- Edible gum गोंद – 2 tbsp
- Wheat flour गेहूं का आटा – 1 cup
- Jaggery गुड़ – 500 gm
बनाने की विधि (Method) –
- सबसे पहले कढ़ाई में मेथी को अच्छे से सुनहरे रंग में भून लें ताकि इसमें कच्चापन ना रहे।

- इसके बाद मेथी को एक प्लेट में अलग निकालकर ठंडा कर लें।
- फिर मेथी दाना को मिक्सी जार में डालकर पाउडर बना लें।
- मेथी पाउडर में एक कटोरी दूध मिलाकर 10 मिनट में भिगोकर रखें ताकि यह फूल जाए।

- अब कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें।
- फिर कटे हुए सूखा नारियल और अखरोट को सुनहरे रंग में भून लें।

- फिर नारियल और अखरोट को प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।
- इसके बाद इसे मिक्सी जार में दरदरा पीस लें।

- अब कढ़ाई में एक चम्मच घी डालें और फिर कटे हुए काजू बादाम को हल्का सुनहरा भून ले।

- फिर प्लेट में निकाल लें।
यह भी पढ़ें – सिर्फ दो चीजों से ऐसी मिठाई बनाई जिसे जो भी देखे खाने का मन कर जाए | Tasty Dry Fruit Sweet
- अब कढ़ाई में आधा कप घी डालकर गर्म करें।
- फिर गोंद को डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें।

- फिर गोंद को प्लेट में निकाल लें।
- इसके बाद गोंद को बेलन या कटोरी से तोड़कर दरदरा करें।
- अब कढ़ाई में जो घी बचा है उसमें गेहूं का आटा डालकर सुनहरा होने तक भूने।

- आटे में से अच्छी महक आने लगे तो समझिए आटा अच्छे से भून चुका है।
- अब कढ़ाई में एक बड़े चम्मच घी और फिर भीगे हुए मेथी को डालें।
- इसे बराबर चलते हुए 4 से 5 मिनट तक भून लें।

- फिर मेथी में गुड़ को डालकर पिघलने तक पका लीजिए।
यह भी पढ़ें – बिना मेवा मलाई के सिर्फ एक गिलास दूध से टेस्टी मिठाई जो कि मुंह में जाते ही घुल जाए | Dry fruit barfi
- अच्छा इसमें पूरी तरह पिघल जाए तो फिर गैस को बंद करें और इसे अच्छी तरह ठंडा होने दें।

- ठंडा हो जाने के बाद इसमें पिसे हुए नारियल अखरोट, गोंद, गेहूं का आटा मेवा सारे चीजों को मिलाकर मिश्रण को तैयार करें।

- इसके बाद थोड़े-थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर गोल लड्डू बना लीजिए।

- सारे लड्डू बनाकर थोड़ी देर खुली हवा में रखें ताकि हल्का टाइट हो जाए।
- इसके बाद लड्डू को डिब्बे या जार में भरकर दो-तीन सप्ताह तक खा सकते हैं।
















































