यह स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता कद्दूकस किए हुए कच्चे आलू, गाजर, पोहा और बेसन से बनता है। इसमें अदरक का ज़ायका और बेसन की बाइंडिंग एकदम परफेक्ट टेक्सचर देती है। पैन या कड़ाही में हल्का सा फ्राई होने पर ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनते हैं। शाम के नाश्ते या बच्चों के टिफ़िन के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। हरी चटनी और टोमैटो कैचप के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
Ingredients सामाग्री –
- Raw potato कच्चे आलू – 2
- Gajar गाजर – 1
- Poha पोहा – 1 cup
- Oil तेल – 1 tbsp
- Mustard seed सरसो दाना – 1 tsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
- Capsicum शिमला मिर्च – 1
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
- Besan बेसन – 1/2 cup
नाश्ता बनाने की विधि –
- सबसे पहले गाजर और कच्चे आलू को कद्दूकस कर लीजिए।
- कद्दूकस करने के बाद इन्हें साफ पानी से अच्छे से धोकर छान लें।

- मिक्सर जार में पोहे को पीसकर पाउडर बना लीजिए।
मिश्रण तैयार करें –
- कढ़ाई में एक बड़े चम्मच तेल डालकर गरम करें।
- तेल गर्म होने के बाद जीरा और राई को डालकर अच्छे से चटकाएं।
- फिर कद्दूकस किया हुआ अदरक को सुनहरे रंग में भून लें।
यह भी पढ़ें – कोई नाश्ता समझ में नहीं आ रहा है तो सिर्फ एक चम्मच तेल में व्रत का यह टेस्टी हेल्थी नाश्ता बनाएं
- अब कद्दूकस किया हुआ आलू , गाजर, कटे हुए शिमला मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया, कुटी हुई लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार और डेढ़ कप पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- इसके बाद ढक्कन लगाकर एक उबाल आने तक पकाएं।
- अब इसमें पिसा हुआ पोहा और बेसन को डालें।

- इसे मध्यम आंच पर बराबर चलाते हुए डॉ बनने तक पकाएं।

- मिश्रण तैयार करने के बाद गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा कर लें।
- अब थोड़े-थोड़ मिश्रण को चिकना करके लंबे रोल के आकार में बनाकर हल्का चपटा करें।
- फिर चाकू से छोटे-छोटे पीस में नाश्ते को काट लीजिए।

यह भी पढ़ें – बिना झंझट सिर्फ 5 मिनट में मेहमानों के लिए बनाये चावल के आटे से नया टेस्टी नाश्ता | Nashta
फ्राई करें –
- पैन या कड़ाही में तेल गरम करें।
- कटे हुए स्क्वेयर नाश्ते को मीडियम फ्लेम पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें।

- इन्हें कागज़ पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।

- गर्म-गर्म पोहे बेसन आलू-गाजर स्क्वेयर नाश्ते को हरी चटनी टोमैटो केचप के परोसें।
















































