समा चावल और आलू से एक स्वादिष्ट और उपवास में खाया जाने वाला नाश्ता तैयार किया जा सकता है। समा चावल जिसको व्रत का चावल भी कहा जाता है इसका नाश्ता बहुत ही बढ़िया और स्वादिष्ट बनता है बनाने की रेसिपी भी इसकी बहुत ही आसान है यह झटपट से बनकर तैयार हो जाता है। यहां नीचे एक आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी है –

नाश्ता बनाने की विधि (How to make Nashta) –

  • सबसे पहले समा चावल को आधे घंटे के लिए भिगो दीजिए।
  • अब मिक्सी जार में हरा धनिया, हरी मिर्च या ताजा लाल मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर चटनी पीस लें।
  • अब गैस पर पैन को रखें इसमें एक बड़े चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा, कद्दूकस किया हुआ अदरक को अच्छे से भून लें।
  • फिर इसमें हरी चटनी को मिला लें।

यह भी पढ़ें – व्रत स्पेशल आलू डोसा रेसिपी उपवास में खाएं टेस्टी और हल्का नाश्ता। Aloo chawal dosa

  • अब पैन में उबले हुए आलू, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस सारे चीजों को अच्छे से मिलाकर आलू को 2 से 3 मिनट भून लीजिए।
  • आलू को भूनने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें।
  • अब मिक्सर जार में भीगा हुआ समा चावल, भीगा हुआ साबूदाना, आधा कप पानी डालकर बैटर बना लीजिए।
  • बैटर को एक बर्तन में निकाले फिर इसमें स्वाद अनुसार सेंधा नमक और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिलाएं।
  • अब कड़ाही में आधी छोटी चम्मच तेल डालें फिर एक कलछी बैटर डालें।
  • इसके बाद आलू की छोटी टिक्की बनाकर रखें फिर टिक्की के ऊपर से बैटर डालकर कवर करें।
  • ढक्कन लगाकर इसे 4 से 5 मिनट तक पकाएं।

यह भी पढ़ें – न कचौड़ी न पकोड़ी न समोसा सिर्फ 5 मिनट में पोहे से बना एकदम नया क्रिस्पी नाश्ता | Nashta

  • फिर इसमें ऊपर से तेल लगाकर दूसरी तरफ पलटें फिर 2 से 3 मिनट और सेक लीजिए।
  • नाश्ते को सेकने के बाद एक प्लेट में निकाल लीजिए।
  • आप चाहे तो नाश्ते को पैन या फिर तवे पर भी इस तरह से बना सकते हैं। पैन या तवा पर एक बार में 3 से 4 नाश्ता आसानी से बन जाएगा।
  • गरमा गरम नाश्ते को आप व्रत में हरी चटनी के साथ आनंद लीजिए।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...