अंगूर की जेली वाली मिठाई एक स्वादिष्ट और आकर्षक डेज़र्ट हो सकती है। यह खासतौर पर गर्मियों के मौसम में ठंडी और फ्रेश मिठाई के रूप में बहुत पसंद की जाती है। इस मिठाई की रेसिपी भी बहुत ही आसान है थोड़े ही चीजों से आप यह मिठाई आसानी से बना सकते हैं।
Ingredients सामाग्री –
- Grapes अंगूर – 500 gm
- Cornflour कॉर्नफ्लोर – 200 gm
- Optional Food Colour फूड कलर
- Sugar चीनी – 200 gm
- Desi ghee देशी घी – 1 tsp
- Muskmelon seed खरबूज का बीज
अंगूर की मिठाई बनाने की विधि –
- सबसे पहले अंगूर को पानी से धो लीजिए।

- इसके बाद मिक्सर जार में अंगूर को आधा कप पानी डालकर पीस लें।
यह भी पढ़ें – सिर्फ तीन चीजों से आटे का मालपुआ बनाने का इतना आसान तरीका आज से पहले कहीं नहीं देखा होगा |
- अंगूर को पीसने के बाद एक गहरे बर्तन पर महीन छन्ना लगाकर इसका जूस छान लीजिये।

- अब इसमें आधा कप कार्न फ्लोर, थोड़ा सा खाने वाला हरा रंग डालकर अच्छे से मिलाकर घोल बना लीजिए।

- अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें एक कप चीनी और आधा कप पानी अच्छे से मिलाकर चासनी बना लीजिए।
- ध्यान रहे कोई तार की चासनी ना बनाएं बस मध्यम आंच पर चीनी को पानी में अच्छे से घुलने तक ही पकाएं।

- अब चासनी में अंगूर का घोल डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए 10 से 12 मिनट तक पकाएं।

- जब यह जेली जैसा गाढ़ा हो जाए तो इसमें एक चम्मच घी डालकर मिलाएं और फिर गैस को बंद करें।

- मिठाई को जमाने के लिए मोल्ड या थाली में तेल लगाकर चिकना करें और फिर थोड़े से कटे हुए मेवे को डालें।
यह भी पढ़ें – सिर्फ एक गिलास दूध से पूरे परिवार के लिए मुंह में घुल जाने वाली हलवाई जैसी दानेदार मिठाई | Besan Barfi
- इसके बाद मिश्रण को बर्तन में डालकर सेट करें।
- ऊपर से थोड़े से कटे हुए खरबूजे का बीज डालें और फिर इसे 15 से 20 मिनट के लिए पंखे की हवा में अच्छी तरह ठंडा होने दें।

- मिठाई जमने के बाद इसे आप अपने मनचाहे आकार में छोटे-छोटे पीस में काट लें।

- जेली मिठाई तैयार है बच्चे बड़े सभी को खाने के लिए परोसें।
















































