यह एक ऐसा नाश्ता है जो ताज़े हरे चने को थोड़े से सामग्री के साथ में इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है। यह एक ऐसा हल्का फुल्का और पौष्टिक नाश्ता होता है जिसे आप घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं।

Ingredients सामाग्री –

  • Hara chana हरा चना – 500gm
  • Onion प्याज – 1
  • Tomato टमाटर – 1
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Besan बेसन – 2 tbsp

नाश्ता बनाने की विधि (How to make Nashta) –

  • सबसे पहले छिलका उतार कर ताजा चने को एक बर्तन में निकाल लीजिए।
  • इसके बाद चने को साफ़ पानी से अच्छे से धो लें।
  • अब मिक्सर जार में चना, हरी मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से पीस लें।
  • पिसा हुआ चना एक बर्तन में निकाल लें।

यह भी पढ़ें –  10 मिनट में झटपट बनाएं कच्चे आलू के गरमागरम पकोड़े, सब करेंगे तारीफ।

  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ टमाटर, कद्दूकस किया हुआ प्याज, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, बेसन और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • अब गैस पर तवा रखें इसमें तेल लगाकर गरम करें।
  • फिर तवे पर दो चम्मच बैटर को डालकर गोल आकार में फैलाएं।
  • ढक्कन लगाकर 2 से 3 मिनट तक सेक लें।
  • फिर इसे पलटकर तेल लगाएं और दूसरी तरफ भी 2 मिनट तक सेक लें। इसे दोनों ओर सुनहरा सेंकें।

यह भी पढ़ें – मुरमुरे से पूरे परिवार के लिए ऐसा नया टेस्टी नाश्ता खाने के बाद पेट भरेगा पर मन नही |

  • नाश्ते को सेकने के बाद प्लेट में निकाल लीजिए।
  • यदि आप छोटे छोटे नाश्ता बनाना चाहते है तो इस तरह से तवे पर एक बार में 3 से 4 नाश्ता भी आसानी से बना सकते हैं।
  • गरमा गरम नाश्ते को हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ सर्व कीजिए।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...