यह स्वादिष्ट नाश्ता चावल के आटे, सूजी और दही से बने कुरकुरे डो में मसालेदार आलू की भरावन डालकर तला जाता है। बाहर से करारा और अंदर से मसालेदार आलू की सुगंध से भरपूर यह नाश्ता सुबह या शाम की चाय के साथ परफेक्ट लगता है। ऐसा नाश्ता अगर आप ट्राई करेंगे तो बच्चे हो या बड़े हर कोई बहुत शौक से खाएगा तो इसकी रेसिपी ध्यान पूर्वक पढ़ें और आप इस नाश्ते को जरूर ट्राई कीजिए।

Ingredients सामाग्री –

  • Rice flour चावल का आटा – 1/2 cup
  • Dahi दही – 1/2 cup
  • Semolina सूजी – 1/2 cup
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
  • Step – 2
  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Cumin जीरा – 1 tsp
  • Mustard seed सरसो दाना – 1 tsp
  • Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1 tsp
  • Some curry leaves कुछ करी पत्ता
  • Boiled potato उबले आलू – 4
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Mango powder आमचूर पाउडर – 1 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Garam masala powder गरम मसाला पावडर – 1 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1 tsp
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि (Method) –

डो तैयार करें –

  • एक कढ़ाई में 1½ कप पानी उबालें।
  • इसमें नमक, दही और थोड़ा तेल डालें।
  • जब पानी उबलने लगे तो चावल का आटा और सूजी, कुटी हुई लाल मिर्च डालें।
  • लगातार चलाते रहें ताकि गाठें न पड़ें।
  • जब मिश्रण डो जैसा बन जाए तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
  • हाथ से मुलायम आटा गूंथ लें।

यह भी पढ़ें – घर में अगर आलू है तो ये क्रिस्पी कटलेट एक बार जरूर बनाए लोग पूछ बैठेंगे की कैसे बनाया | Aloo Cutlet

आलू की भरावन बनाएं –

  • एक पैन में तेल गर्म करें।
  • इसमें जीरा, सरसों दाना, अदरक और करी पत्ते डालें।
  • अब हरी मिर्च, मसाले आलू, सारे मसाले और नमक डालें।
  • अच्छे से मिलाएं और थोड़ा सूखा होने तक भूनें।
  • अंत में हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें और फिर गैस बंद कर दें।

यह भी पढ़ें – मुरमुरे से पूरे परिवार के लिए ऐसा नया टेस्टी नाश्ता खाने के बाद पेट भरेगा पर मन नही |

नाश्ते का आकार दें और तलें –

  • थोड़ा डो लें, हाथ से गोल बॉल बनाकर हल्का दबाएं।
  • बीच में आलू की स्टफिंग रखें और किनारे सील करें।
  • हल्के से दबाकर टिक्की जैसा आकार दें।
  • पैन में तेल डालकर गरम करें।
  • गरम तेल में नाश्ते को डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें।
  • टिश्यू पेपर पर निकाल लें।

परोसने का सुझाव (Serving Suggestion):

  • हरी धनिया-पुदीना चटनी या नारियल चटनी के साथ परोसें।
  • गर्मागर्म चाय या कॉफी के साथ सुबह या शाम के नाश्ते में आनंद लें।

टिप्स (Tips) –

  • डो ज्यादा पतला न हो, वरना टिक्की टूट सकती है।
  • स्टफिंग ठंडी होने पर ही भरें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...