बूँदी लड्डू एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो हर त्यौहार, पूजा और शादी-ब्याह में बनाई जाती है। छोटे-छोटे रंगीन बूँदी के दाने मीठी चाशनी में डुबोकर तैयार किए जाते हैं और फिर इन्हें गोल आकार में लड्डू का रूप दिया जाता है। इसका स्वाद मीठा, सुगंधित और बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

सामग्री (Ingredients) –

  • बेसन – 2 कप
  • पानी – आवश्यकतानुसार (घोल के लिए)
  • खाने वाला रंग – लाल, हरा, पीला (वैकल्पिक)
  • चीनी – 1½ कप
  • पानी – 1 कप (चाशनी के लिए)
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • काजू (कटा हुआ) – 2 टेबल स्पून
  • घी या तेल – तलने के लिए

विधि (Recipe Steps):

घोल तैयार करें –

  • एक बाउल में बेसन लें।
  • उसमें धीरे-धीरे पानी डालकर चिकना घोल तैयार करें।
  • घोल न ज्यादा गाढ़ा हो, न बहुत पतला।

यह भी पढ़ें – देसी घी वाले आटा बेसन के लड्डू बनाने की सबसे आसान विधि| Traditional Recipe

रंग मिलाएँ –

  • घोल को तीन भागों में बाँटें और हर भाग में अलग-अलग रंग (लाल, हरा, पीला) डालें।

बूँदी तलें –

  • कड़ाही में तेल या घी गरम करें।
  • कचछी या फिर झारे (छेद वाले चम्मच) से घोल गिराकर छोटी-छोटी बूँदियाँ तलें।
  • बूंदी को तेज आंच पर ही तलें।
  • सभी रंगों की बूँदियाँ अलग-अलग तलें और निकालकर ठंडी करें।

यह भी पढ़ें – आटे का हलवा बनाने का ये तरीका देखके आप कहेंगे की पहले क्यों नहीं पता था | Aata Halwa

चाशनी तैयार करें –

  • एक पैन में 1 कप पानी और 1½ कप चीनी डालकर उबालें।
  • एक तार की चाशनी बनाएं।
  • उसमें खाने वाला पीला रंग, इलायची पाउडर डालें।

बूँदी मिलाएँ –

  • तैयार चाशनी में सारी बूँदियाँ डालें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद कढ़ाई को उतारकर हल्का ठंडा कर लीजिए।
  • फिर कटे हुए काजू भी डालें हल्के हाथ से मिलाएँ।

लड्डू बनाएं –

  • जब मिश्रण हल्का गरम हो, तब हाथ में लेकर लड्डू आकार में बाँध लें।
  • पूरी तरह ठंडा होने पर इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखें।

परोसने का तरीका –

  • त्योहार, पूजा या किसी भी शुभ अवसर पर बूँदी लड्डू परोसें। यह प्रसाद के रूप में भी बहुत लोकप्रिय है।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...