आटा और सूजी का चाशनी वाला हलवा एक बहुत ही स्वादिष्ट और खास मिठाई है। इसमें गेहूं का आटा और सूजी (रवा) दोनों मिलाकर घी में भूनकर शक्कर की चाशनी के साथ पकाया जाता है। यह हलवा किसी भी त्योहार, प्रसाद या अचानक मेहमान आने पर तुरंत बनाया जा सकता है। इसका स्वाद आटे की खुशबू, सूजी की हल्की करारी बनावट और मीठी चाशनी से लाजवाब हो जाता है। यह हलवा का स्वाद हर किसी को पसंद होता है और यह रेसिपी भी बहुत ही आसान है थोड़े ही चीजों में जब मन हो आप इसे आसानी से बना सकते हैं।

सामग्री (Ingredients) —

  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1 कप
  • Semolina सूजी – 1/4 कप
  • Ghee घी – 1/2 कप
  • Chopped Nuts कटे हुए मेवा
  • Sugar चीनी – 1 कप
  • Water पानी – 1 कप

बनाने की विधि (Method) –

चाशनी तैयार करें –

  • एक पैन में पानी और शक्कर डालकर 5–6 मिनट उबालें।
  • जब शक्कर पूरी तरह घुल जाए तो फिर गैस बंद कर दें। (1 तार की चाशनी जरूरी नहीं, बस शक्कर घुली हो)

आटा–सूजी भूनना –

  • एक कढ़ाही में घी गरम करें।
  • उसमें पहले मेवा काजू–बादाम हल्के सुनहरे तलकर निकाल लें।
  • अब उसी घी में आटा और सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
  • जब खुशबू आने लगे और हल्का भूरा रंग हो जाए तो समझें कि मिश्रण तैयार है।

यह भी पढ़ें – बिना फेल बस 3चीज़ो से हलवाई जैसी खस्ता रसीली मिठाई बनाने का आसान तरीका |

  • अब इसमें धीरे–धीरे गरम चाशनी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बने।
  • गैस मध्यम रखें और हलवे को चलाते हुए गाढ़ा होने दें।

यह भी पढ़ें – बिना किसी झारा के गारंटी है, बूंदी बनाने के इससे आसान तरीका आज तक नहीं देखा होगा |

  • जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे तो तले हुए मेवे को डालें।
  • अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें।
  • आटा सूजी का हलवा बनकर तैयार है।
  • हलवा को प्याले में निकालें और फिर ऊपर से ड्राई फ्रूट डालकर सभी को खाने के लिए परोसिए।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...