आलू बेसन पकोड़ा एक स्वादिष्ट और कुरकुरी स्नैक रेसिपी है। इसमें उबले हुए आलू की टिक्की को बेसन के घोल में डुबोकर तेल में तला जाता है। ये बाहर से करारे और अंदर से मुलायम आलू का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है यह शाम की चाय या फिर मेहमानों के लिए परफेक्ट स्नैक है।
Ingredients सामाग्री –
- Poha पोहा – 1/2 cup
- Besan बेसन – 1 cup
- Maida मैदा – 1 tbsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Baking soda बेकिंग सोडा – 1 pinch
step – 2
- Oil तेल – 1 tsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Grated ginger अदरक – 1 tsp
- Onion प्याज – 1
- Green chilly हरी मिर्च – 2
- Boiled potato उबले आलू – 3
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1/2 tsp
- Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 tsp
- Garam masala गरम मसाला – 1/2 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Pasta masala पास्ता मसाला – 1 tsp
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
बनाने की विधि –
- सबसे पहले पोहे को मिक्सी जार में महीन पीस लीजिये।

यह भी पढ़ें – मेरे बच्चे हफ्ते में 5 दिन यही बनवाते हैं, आप भी एकबार ज़रूर बनाएं | Naya Nashta
आलू टिक्की तैयार करें –
- अब उबले आलू छीलकर मैश कर लें।
- गैस पर कड़ाही को रखें इसमें एक बड़े चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
- फिर जीरा को चटकाएं। इसके बाद कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च, प्याज को भून लें।

- अब इसमें उबले हुए आलू, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, पास्ता मसाला, धनिया पत्ती, नमक और दो बड़े चम्मच पीसे हुए पोहे को डालकर अच्छे से भूनें।(यदि आलू ज्यादा गीला हो तो पोहे को बढ़ाकर मिलाएं।)

- आलू को तीन से चार मिनट भून लीजिए और फिर आलू को प्लेट में निकालें।

- इसके बाद मिश्रण से छोटे-छोटे गोल टिक्की आकार बना लें।

बेसन घोल तैयार करें –
- एक बड़े बर्तन में बेसन, मैदा, हल्दी पाउडर और नमक मिलाएँ।
- धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा (कोटिंग जैसा) घोल बना लें।

- इसके बाद इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
यह भी पढ़ें – ब्रेड पकोड़ा बनाने का सही तरीका – कुरकुरे और टेस्टी घर पर झटपट बनाएं मार्केट जैसा ब्रेड पकोड़ा।
पकोड़े तलें –
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
- तैयार टिक्की को बेसन घोल में डुबोकर गरम तेल में डालें।


- मध्यम आंच पर सुनहरा और करारा होने तक तलें।

- पकोड़े को टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल सोख ले।

- गरमा-गरम हरी चटनी, इमली की चटनी के साथ परोसें।
















































