कच्चे आलू, सूजी और चावल के आटे से एक स्वादिष्ट और कुरकुरा नाश्ता बनाया जा सकता है। यह ऐसा नाश्ता है इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है बहुत ही कम चीजों में नाश्ता बनकर तैयार हो जाता है सुबह हो या शाम कभी भी आप इस तरह से नाश्ते को आसानी से बना सकते हैं।

Ingredients सामाग्री –

  • Raw potato कच्चे आलू – 2
  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Grated Ginger Garlic कद्दूकस अदरक लहसुन – 1 tsp
  • Fresh red chilly लाल मिर्च – 2
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Semolina सूजी – 1 cup
  • Rice flour चावल का आटा – 50 gm

बनाने की विधि –

  • सबसे पहले कच्चे आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए।
  • इसके बाद कद्दूकस किया हुआ आलू साफ पानी से अच्छे से धोकर छान लें ताकि काले ना हो।
  • अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें एक बड़े चम्मच तेल को डालकर अच्छे से गर्म करें।

यह भी पढ़ें – मेरे बच्चे हफ्ते में 5 दिन यही बनवाते हैं, आप भी एकबार ज़रूर बनाएं | Naya Nashta

  • तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालकर चटकाएं फिर कद्दूकस किया हुआ अदरक लहसुन को भूनें।
  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ आलू, स्वाद अनुसार नमक, बारीक कटी हुई हरी या लाल मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब इसमें दो कप पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए और फिर ढक्कन लगाकर इसे 4 से 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
  • पकाने के बाद इसमें सूजी और चावल का आटा डालें और इसे अच्छी तरह मिलाते हुए डॉ बनने तक पकाएं।
  • जब सूजी आटे का सूखा डॉ तैयार हो जाए तो गैस को बंद करें।
  • ठंडा करने के बाद आटे दो भागों में करें फिर सूखा आटा लगाकर बेल लीजिए।

यह भी पढ़ें – एक कप पोहे से पूरे परिवार के लिए गरमा गरम कुरकुरे नाश्ता बनाया समोसा कचोरी पकौड़ी खाना भूल जाइए।

  • इसके बाद चाकू से छोटे-छोटे पीस में नाश्ते को काट लें।
  • नाश्ते को तलने के लिए पैन में तेल डालकर गर्म करें।
  • तेल गर्म होने के बाद पैन में नाश्ते को डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छे से सुनहरे रंग में होने तक फ्राई कर लीजिए।
  • गरमा गरम क्रिस्पी नाश्ता तैयार है आप इसे चटनी के साथ सभी को परोसिए।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...