अंजीर, किशमिश, मिशरी और मखाना लड्डू एक हेल्दी, स्वादिष्ट और ऊर्जा देने वाला मिठाई नाश्ता है। इसमें सूखे मेवे और मिशरी की मिठास के साथ मखानों का हल्का कुरकुरापन आता है। ये लड्डू खासकर व्रत, यात्रा, बच्चों के टिफिन और हर मौसम में बहुत अच्छे रहते हैं। यह लड्डू की रेसिपी बहुत ही आसान है इसे आप कभी भी जब मन हो आसानी से बना सकते हैं।
Ingredients सामाग्री –
- Makhana मखाना – 1 cup
- Coconut नारियल
- Almond बादाम – 25gm
- Pumpkin seeds कद्दू का बीज – 25 gm
- Walnut अखरोट – 50 gm
- Cashew काजू – 25 gm
- Roasted Chana भुना हुआ चना – 100 gm
- Milk powder मिल्क पाउडर – 50 gm
- Soaked Kismis & Anjeer भीगा हुआ किसमिस और अंजीर
- Desi ghee देशी घी – 1 tbsp
- Misri मिश्री – 100 gm
लड्डू बनाने की विधि –
- सबसे पहले गैस पर कड़ाही को रखें इसमें मखाना, नारियल, काजू, बादाम, अखरोट और कद्दू का बीज डालें।

- इन्हें मध्यम आंच पर 4 से 5 मिनट तक भूनें। जब तक मखाना कुरकुरे न हो जाएं।
- मेवा को एक प्लेट में निकाले और इसे पंखे की हवा में ठंडा होने के लिए रखें।
यह भी पढ़ें – मखाने के लड्डू बनाने का इतना आसान तरीका की अब हर कोई बना सकता है |
- ठंडा करने के बाद इसे मिक्सी जार में दरदरा पीस लीजिये।

- अब भुना हुआ चना और मिल्क पाउडर को भी मिक्सी जार में पीस लीजिये।

- फिर एक प्लेट में निकाल लें।
- अब भीगी हुई किशमिश और भीगी हुई अंजीर को भी मिक्सी में बिना पानी के दरदरा पेस्ट बना लें।
- अब कड़ाही में एक बड़े चम्मच की डालिए और गर्म करें।
- कड़ाही में पीसे हुए किशमिश अंजीर के पेस्ट को डालें और मध्यम आंच पर 6 से 7 मिनट तक अच्छी तरह भून लें।

- भूनने के बाद कड़ाही को उतारकर एक किनारे रखें।
- अब चासनी के लिए गैस पर पैन को रखें इसमें एक कटोरी मिशरी और आधा कटोरी पानी डालकर गाढ़ा चासनी बनाकर तैयार कर लीजिए।

- चासनी को बनाने के बाद गैस को बंद करें और उसे ठंडा कर लीजिए।
यह भी पढ़ें – 1 कप सूजी से किलो भर बनाएं ऐसी नई स्वादिष्ट मिठाई कि सभी पूछेंगे यह कहां से लाए भाई |
- अब सारे चीजों को (चासनी, पिसे हुए मेवा और भूने हुए किशमिश अंजीर का पेस्ट) अच्छे से मिला लीजिए।

- मिश्रण को तैयार करने के बाद छोटे–छोटे लड्डू बना लें।

- लड्डू को बनाने के बाद ऊपर से एक-एक टुकड़े काजू को लगाकर सजाएं।

- मेवा मखाना मिश्री लड्डू तैयार है इसे आप खुद भी खाएं और सभी को खिलाएं। इसे 15 से 20 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।
सुझाव (Suggestion) –
- मिश्री की जगह गुड़ का पाउडर भी डाल सकते हैं, लेकिन तब स्वाद और नमी अलग होगी।
- अंजीर और किशमिश में प्राकृतिक मिठास होती है, इसलिए मिश्री की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम–ज्यादा करें।
















































