आटे का मलाई लड्डू एक बेहद स्वादिष्ट, मुलायम और पौष्टिक भारतीय मिष्ठान है, जिसे खासतौर पर त्योहारों, शुभ अवसरों और घर की खास मेहमाननवाज़ी में बनाया जाता है। यह लड्डू बिना ज्यादा मेहनत के तैयार हो जाता है और इसकी बनावट इतनी नरम होती है कि मुंह में घुल जाए। बच्चे हों या बड़े—सबको पसंद आने वाली यह पारंपरिक मिठाई घर की रसोई में आसानी से तैयार की जा सकती है।
सामग्री (Ingredients) –
- Wheat flour गेहूं का आटा – 1.5 कप
- Desi ghee देसी घी – 1/2 कप
- Milk cream दूध की मलाई – 1/2 कप
- Nuts मेवा (काजू बादाम अखरोट नारियल पिस्ता)
- Mishri मिसरी – 1 कप
- Water पानी – 1/4 कप
लड्डू बनाने की विधि –
आटा और मेवा भूनना –
- लड्डू को बनाने के लिए पहले कढ़ाई में एक बड़े चम्मच घी डालें और अच्छे से गर्म करें।
- घी गरम होने के बाद कढ़ाई में काजू, बादाम, अखरोट, नारियल को डालें और हल्के सुनहरे रंग में होने तक फ्राई करें।

- मेवा को एक प्लेट में निकाल लें।
- अगर कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच घी डालें फिर उसमें गेहूं का आटा डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें।

- इसके बाद आटे में दूध की मलाई को डालें और आटे को बराबर चलाते हुए सुनहरे रंग में अच्छी महक आने तक भूनें।

- आटा सुनहरे रंग में भून जाए तो गैस को बंद करें और कढ़ाई को गैस से उतारकर ठंडा करें।
यह भी पढ़ें – बिना मेवा मलाई के सिर्फ एक गिलास दूध से टेस्टी मिठाई जो कि मुंह में जाते ही घुल जाए | Dry fruit barfi
चासनी बनाना –
- दूसरी कढ़ाई में 1 कप मिसरी, 1/4 कप पानी डालें और फिर बराबर चलाते हुए गाढा चासनी बना लीजिए।

यह भी पढ़ें – दूध में नारियल मिलाकर बनाएं बाजार में मिलने वाली महंगी रेसिपी । Sweet recipe
लड्डू बनाना –
- अब फ्राई किया हुआ मेवा में नारियल और अखरोट को मिक्सी जार में पीस लें।
- आटा ठंडा होने के बाद उसमें काजू बादाम पिस्ता, पिसा हुआ नारियल और चासनी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- थोड़े-थोड़े मिश्रण लेकर गोल लड्डू बना लीजिए।

- तैयार लड्डू को प्लेट में रखें।

- आटे का मलाई लड्डू तैयार है इसे डिब्बे में भरकर आप 4 से 5 दिन तक खा सकते हैं।
















































