चूरमा लड्डू भारत की पारंपरिक और लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है, जो विशेष रूप से राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में बहुत प्रसिद्ध है। यह लड्डू गेहूं के आटे, सूजी और बेसन से बनाया जाता है, जिसे धीमी आंच पर सुनहरा तलकर, बूरा (तगार) और घी के साथ मिलाया जाता है। इसका स्वाद देसी घी की खुशबू, तगार की मिठास और सूखे मेवों के स्वाद से भरपूर होता है।

Ingredients सामाग्री –

  • Wheat flour गेहूं का आटा – 2 cup
  • Suji सूजी – 1/4 cup
  • Besan बेसन – 1/2 cup
  • Oil तेल – 3 tbsp
  • Desi Ghee देशी घी – 1 tbsp
  • Tagar तग़ार – 1 cup
  • Some dry fruits कुछ सूखा मावा

लड्डू बनाने की विधि –

आटा तैयार करें –

  • एक बाउल में गेहूं का आटा, सूजी और बेसन डालें। इसमें 3 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
  • फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें (जैसे पूरी का आटा होता है)।

पकौड़ी बनाना –

  • गूंथे हुए आटे को सिलेंडर बनाकर चाकू से छोटे-छोटे पीस में काट लें या फिर छोटे-छोटे गोले बना लें।
  • इसके बाद उन्हें धीमी आंच पर तेल या घी में सुनहरा भूरा होने तक तलें।
  • फिर आटे की पकौड़ियों को प्लेट में निकाले और ठंडा करें।

यह भी पढ़ें – सूजी से बनाये कम मेहनत वाली नई मिठाई सिर्फ 10 मिनट में, जो सबका दिल जीत लेगी।

चूरमा बनाना –

  • तली हुई पकौड़ियों को ठंडा करने के बाद उन्हें मिक्सर दरदरा पीस लें।
  • अब इस पिसे हुए चूरमा को छलनी से छान लें ताकि यह एकसार हो जाए।

लड्डू का मिश्रण तैयार करें –

  • एक पैन में 2 टेबल स्पून घी गर्म करें, फिर उसमें चूरमा डालकर 2–3 मिनट हल्का भून लें।
  • अब इसमें तगार (बूरा) और कटे हुए सूखे मेवे डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  • इसके बाद कढ़ाई को उतारकर मिश्रण को हल्का ठंडा होने के लिए रखें।

लड्डू बनाना –

  • मिश्रण थोड़ा गर्म ही रहे तो उससे लड्डू बनाना आसान होता है।
  • हथेलियों से मनचाहे आकार के लड्डू बना लें।
  • तैयार लड्डू को प्लेट में रखें।

यह भी पढ़ें – बिना चीनी बिना गुड़ के सबसे अलग हरी मूंग के लड्डू |

सजावट –

  • ऊपर से काजू-बादाम के टुकड़े लगाएँ और ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखें।

सुझाव (Suggestion) –

  • अगर तगार न हो तो बूरा शक्कर का प्रयोग करें।
  • लड्डू बनाते समय मिश्रण थोड़ा गर्म होना चाहिए।
  • स्वाद के लिए थोड़ा इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...