कद्दूकस किए हुए कच्चे आलू, गेहूं के आटे और पोहे से बने ये बॉल्स बाहर से सुनहरे कुरकुरे और अंदर से मुलायम होते हैं। इसमें हल्के मसाले और मिर्च का स्वाद इसे और भी मजेदार बना देता है। बच्चों और बड़ों दोनों को यह नाश्ता बहुत पसंद आएगा।

Ingredients सामाग्री –

  • Raw potato कच्चे आलू – 4
  • Poha पोहा – 1 cup
  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Sesame seeds सफेद तिल – 1 tsp
  • Mustard seed सरसो दाना – 1 tsp
  • Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1 tsp
  • Water पानी – 2 cup
  • Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1 cup

नाश्ता बनाने की विधि –

  • सबसे पहले कच्चे आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें।
  • फिर आलू को धोकर छान लें।
  • मिक्सी जार में पोहे को पीसकर पाउडर बना लीजिए।

यह भी पढ़ें – सूजी और कच्चे आलू से बना इतना नया नाश्ता आपको बार बार बनाने को मजबूर कर देगा

मिश्रण बनाएं –

  • अब गैस पर कढ़ाई को रखें और उसमें तेल डालकर अच्छे से गर्म करें।
  • तेल जैसे ही गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, राई, सफेद तिल, कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर सुनहरे रंग में होने तक भूनें।
  • इसके बाद कढ़ाई में दो कप पानी, नमक स्वादानुसार, कुटी हुई लाल मिर्च, पास्ता मसाला डालकर मिलाएं।
  • अब कद्दूकस किया हुआ आलू डालकर मिलाएं और फिर ढक्कन लगाकर इसे एक उबाल आने तक पकाएं।
  • पकाने के बाद अब थोड़ा सा हरा धनिया, पिसा हुआ पोहा, गेहूं का आटा डालें।
  • धीमी आंच पर सारे चीजों को अच्छे से मिलाकर सूखा डॉ(Dough) बनने तक पकाएं।
  • मिश्रण को तैयार करने के बाद गैस को बंद करें और इसे उतारकर ठंडा होने दें।

बॉल्स बनाएं –

  • मिश्रण ठंडा हो जाए तो हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।

यह भी पढ़ें – 2 मिनट में बनाएं सूजी बेसन इडली | बिना फर्मेंटेशन झटपट इडली रेसिपी | Idli recipe

तलना –

  • एक कढ़ाही में तेल गरम करें।
  • तेल हल्का गर्म होने के बाद बॉल्स को कढ़ाई में डालें।
  • मध्यम आंच पर बॉल्स को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।
  • सुनहरे रंग में तलने के बाद तेल में से निकाल लें।

सर्व करें –

  • गरमागरम बॉल्स को टोमैटो केचप या हरी चटनी, तले हुए हरी मिर्च के साथ परोसें।

सुझाव (Suggestion) –

  • मिश्रण बहुत गीला न पकाएं हल्का सूखा मिश्रण बनाएं।
  • ज्यादा कुरकुरापन के लिए बॉल्स को दो बार तलें — पहली बार हल्के और दूसरी बार गोल्डन ब्राउन तक।
  • चाहें तो इसमें थोड़ी सी सूजी भी मिला सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...