सब्जियों से भरा हुआ आटे और आलू का चटपटा नाश्ता एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है, जिसे सुबह या शाम के हल्के नाश्ते के रूप में बनाया जा सकता है। इसमें गेहूं के आटे, उबले आलू और विभिन्न सब्जियों जैसे — प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, बंदगोभी, और धनिया का इस्तेमाल किया जाता है। हल्के मसालों और चटपटे स्वाद के साथ तैयार यह नाश्ता सभी को बहुत पसंद आता है।
यह नाश्ता न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसमें मौजूद सब्जियां इसे सेहतमंद भी बनाती हैं। इसे आप बच्चों के टिफिन में या चाय के साथ परोस सकते हैं। कुरकुरा और मसालेदार स्वाद इसे और भी खास बनाता है।

Ingredients सामाग्री –

  • Boiled potato उबले आलू – 3
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1 cup
  • Oil तेल – 1 tsp

Step – 2

  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Grated ginger अदरक – 1 tsp
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Some Vegetables कुछ हरी सब्जी
  • Cabbage बंदगोभी/पत्तागोभी – 100 gm
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Black pepper powder काली मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर -1 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1 tsp
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती

नाश्ता बनाने की विधि (Method) –

आटा गूंथना –

  • सबसे पहले एक बर्तन में उबले हुए आलू को कद्दूकस करें।
  • इसके बाद आलू में गेहूं का आटा, हरा धनिया, कुटी हुई लाल मिर्च, स्वाद अनुसार नमक और एक चम्मच तेल मिलाकर आटे को गूंथ लीजिए।
  • आटे को 10 मिनट तक ढककर रखें जिससे फूल कर सैट हो जाए।

यह भी पढ़ें – केवल 3 आलू से नया गरमा गरम कुरकुरा नाश्ता जो भी खाए खाता ही जाए | Crispy Nashta

भरावन बनाना –

  • अब पैन में तेल डालकर गरम कीजिये।
  • तेल जैसे ही गर्म हो जाए तो उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च को भूनें।
  • इसके बाद कद्दूकस किया हुआ गाजर और कटे हुए शिमला मिर्च, प्याज और पत्ता गोभी को डालकर मिलाएं।
  • अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक स्वादानुसार मिलाकर 3 से 4 मिनट तक अच्छे से भून लें।
  • सब्जियां पकाने के बाद इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिलाएं और फिर गैस को बंद करें।
  • भरावन तैयार है इसे 1 प्लेट में निकाले।

यह भी पढ़ें – १ कटोरी कच्चे चावल की 2 एकदम नई रेसिपी जिसे आप उंगलिया चाट चाट के खाएंगे |

नाश्ते को बनाना –

  • आटे को अच्छे से मसलकर मुलायम करें और फिर उसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।
  • एक लोई उठाकर सूखे आटे में लपेटे फिर गोल आकार में पूरी जैसा बेल लें।
  • पूरी के ऊपर से थोड़ा सा भरावन रखें।
  • इसके बाद चारों तरफ से मोड़कर बंद करें।
  • इसी तरह से सभी नाश्ते को बनाकर तैयार कर लीजिए।

तलना –

  • पैन में तेल डालकर गरम करें।
  • तेल जैसे ही गर्म हो जाए तो उसमें नाश्ते को डालें।
  • मध्यम आंच पर अलट पलटकर दोनों तरफ से सुनहरे रंग में होने तक फ्राई कर लें।
  • गरमा गरम नाश्ता तैयार है इसे हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ खाने के लिए परोसिए।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here