आलू भुजिया नमकीन एक बहुत ही स्वादिष्ट और कुरकुरी स्नैक है, जो आलू और बेसन से बनाई जाती है। यह खासतौर पर भारत में बहुत लोकप्रिय है और चाय के साथ या ऐसे ही स्नैक के तौर पर खाई जाती है।
सामग्री Ingredients –
- Besan बेसन – 2 cup
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Mango powder आमचूर पाउडर – 1 tsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 tsp
- Rice flour चावल का आटा – 2 tbsp
- Boiled potato उबले आलू – 2
बनाने की विधि –
- सबसे पहले उबले हुए आलू को कद्दूकस या अच्छी तरह मैश कर लें ताकि गांठ न रहे।
- अब आलू में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें।

यह भी पढ़ें – चाय वाली खस्ता मठरी घर पर कैसे बनाये | Khasta Mathri Recipe
- सभी चीजों को अच्छे से मिला कर एक नरम आटा गूंथ लें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी भी डाल सकते हैं।

- अब भुजिया बनाने के लिए सेव बनाने वाली मशीन में छोटे छेद वाली जाली लगाएं। इसमें अच्छे से तेल लगा दें।
- आलू बेसन का आटा मशीन के अंदर भरकर सेट कर लीजिए।

- कढ़ाई में तेल गरम करें।
यह भी पढ़ें – इस तरीके से हेल्दी नाश्ता बनाएंगे तो बच्चे बड़े नूडल्स पास्ता खाना भूल जाएंगे | Upma Recipe
- फिर गरम तेल में धीरे-धीरे सेव की तरह दबा कर तलें।

- भुजिया को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

- टिशू पेपर पर निकाल कर ठंडा होने दें और फिर एयर टाइट डिब्बे में भरकर रखें।

- आलू भुजिया नमकीन स्टोर करके लंबे समय तक जब मन हो चाय के साथ आनंद ले सकते हैं।



















































