गिलास वाला बेसन का ढोकला एक तरह का नाश्ता है, जो बेसन (चने का आटा) से बनता है। यह एक बेहद स्वादिष्ट मजेदार नाश्ता है और इसे बनाने का तरीका भी आसान है। इसे कुकर में भाप से पकाया जाता है। इसमें हल्दी, नमक, नींबू और इनो या बेकिंग सोडा डालकर घोल तैयार किया जाता है। फिर इस घोल को गिलास में भरकर कुकर में रखा जाता है। भाप से ढोकला फूलकर स्पंजी बनता है।
Ingredients सामाग्री –
- Water पानी – 1 cup
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Sugar चीनी – 1 tsp
- Oil तेल – 1 tbsp
- Lemon juice नींबू का रस – 1 tsp
- Besan बेसन – 2 cup
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
- Eno ईनो – 1
Tadka ingredients –
- Oil तेल – 1 tbsp
- Mustard seed राई – 1 tsp
- Green chilly हरी मिर्च – 3
- Some curry leaves कुछ करी पत्ता
बनाने की विधि –
घोल तैयार करें –
- सबसे पहले बेसन को छान लें।
- एक बड़े गहरे बर्तन में एक कप पानी, चीनी, नींबू का रस, नमक, तेल डालकर अच्छे से चीनी घुलने तक मिला लें।

- अब इसमें बेसन और हल्दी पाउडर डालें।
- इसे अच्छे से मिलाकर फेंट लें, ताकि गुठलियां न रहें।

- घोल ज्यादा पतला या गाढ़ा न हो — इडली बैटर जैसा होना चाहिए।
यह भी पढ़ें – बिना किसी इनो सोडा केपालक के पत्तों से बनाएं क्रिस्पी पकोड़े सिर्फ 5 मिनट में तैयार |
- इसे 10 से 12 मिनट ढककर रख दें।
कुकर तैयार करें –
- कुकर में 2-3 कप पानी डालें।
- उसमें एक स्टैंड और एक प्लेट रख दें, ताकि गिलास उस पर रखा जा सके।

- पानी उबालने के लिए रखें।
गिलास तैयार करें –
- स्टील गिलास को अंदर से तेल से चिकना कर लें।
- अब बेसन घोल में इनो डालें और तुरंत मिलाकर घोल को फेंटें।

- झाग उठने लगे तो तुरंत घोल को गिलास में ¾ तक भर दें।

स्टीम करें –
- अब गिलास को कुकर में प्लेट पर रखें।

- कुकर का ढक्कन बंद करें लेकिन इसकी सीटी निकाल दें।
यह भी पढ़ें – इस तरीके से हेल्दी नाश्ता बनाएंगे तो बच्चे बड़े नूडल्स पास्ता खाना भूल जाएंगे | Upma Recipe
- मीडियम आंच पर 15-20 मिनट पकाएँ।
- बीच में एक लकड़ी की तीली या चाकू डालकर देखें — अगर साफ निकले तो ढोकला तैयार है।

- गिलास से ढोकला निकालें, गोल-गोल स्लाइस में काटे।

तड़का लगाएँ –
- पैन में तेल गरम करें।
- राई डालें, चटकने पर कड़ी पत्ता, हरी मिर्च डालें।

- फिर ढोकले को पैन में डालें 2 से 3 मिनट तक अलट पलट कर सेकें।

- गिलास वाले बेसन का ढोकला तैयार है।
- मूंगफली या नारियल की चटनी, हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ गरमागरम परोसें!
















































