आम पापड़ जिसे कई जगह अमावट भी कहते हैं एक पारंपरिक भारतीय खट्टा मीठा स्नैक है, जो पके हुए या कच्चे आम के गूदे से बनाया जाता है। इसे आम तौर पर गर्मियों में आम के मौसम में तैयार किया जाता है ताकि लंबे समय तक इसका स्वाद लिया जा सके। हम आपको कच्चे आम के पापड़ रेसिपी बता रहे हैं जिसे बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है यह अमावट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत ही पसंद आएगा।
Ingredients सामाग्री –
- Raw Mango कच्चे आम – 1 kg
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Sugar चीनी – 1 cup
- Black Salt काला नमक – 1 tsp
- Chaat masala चाट मसाला – 1 tsp
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 tsp
बनाने की विधि –
- कच्चे आमों को धोकर छिलका हटा लें।

- टुकड़ों में काट लें।

- थोड़ा पानी डालकर कुकर या भगोने में उबालें जब तक आम नरम न हो जाएँ। (सीटी आने के बाद 2-3 मिनट कम आंच पर रखें।)

यह भी पढ़ें – सिर्फ 3 टमाटर से मिनटों में बनाये 100 से भी अधिक कुरकुरे पापड़ | Tamatar Ke Papad
- उबले आम को ठंडा कर लें। फिर मिक्सी या छलनी से गूदा निकालें ताकि रेशे अलग हो जाएँ।


- एक कढ़ाई या पैन में आम का गूदा डालें।
- उसमें चीनी डालें और धीमी आँच पर पकाएँ।

- लगातार चलाते रहें, जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर जैम जैसा न हो जाए।
- अब इसमें काला नमक और भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाएँ।

- एक स्टील की थाली या ट्रे में हल्का घी लगाकर चिकना कर लें।
- उसमें आम का तैयार मिश्रण पतली परत में फैला दें।

- धूप में 2-3 दिन तक (या जब तक पूरी तरह सूख न जाए) रखें।
- बीच-बीच में पलट भी सकते हैं ताकि दोनों तरफ से अच्छा सूख जाए।
यह भी पढ़ें – आम की चटनी बनाने का यह तरीका देख सारे पुराने तरीके भूल जाएंगे | Aam ki Chutney
- पूरी तरह सूखने के बाद चाकू से काटकर रोल या टुकड़े बना लें।

- एयर टाइट डिब्बे में रखें।
सुझाव (Suggestion) –
- पापड़ में आप स्वाद के लिए काली मिर्च पाउडर या इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं।
- अगर धूप तेज नहीं है, तो ओवन या माइक्रोवेव में भी धीमी आँच पर सुखा सकते हैं।



















































