आलू मटर पोहा एक झटपट बनने वाली, हल्की और पौष्टिक डिश है, जिसे खासकर सुबह के नाश्ते में बनाया जाता है। इसमें पोहे के साथ आलू, मटर, मूंगफली और मसालों का शानदार स्वाद मिलता है।

Ingredients सामाग्री –

  • Poha पोहा – 3 cup
  • Mustard oil सरसो का तेल – 2 tbsp
  • Peanuts मूंगफली – 100 gm
  • Raw potato कच्चे आलू – 2
  • Mustard seed राई – 1 tsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1 tsp
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Onion प्याज – 2
  • Hari matar हरी मटर – 100 gm
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Sugar चीनी – 1 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Lemon नींबू
  • Tomato टमाटर – 1
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती

बनाने की विधि (Step-by-Step) –

पोहा तैयार करें –

  • पोहे को पानी में हल्का सा धो लें।
  • 8–10 मिनट के लिए छानकर रख दें ताकि पोहा नरम हो जाए।

मूंगफली फ्राई करें –

  • कढ़ाही में तेल गर्म करें।
  • मूंगफली डालकर सुनहरी होने तक भून लें और अलग निकाल लें।

आलू पकाएं –

  • उसी तेल में कटे हुए आलू डालें।
  • हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं।

तड़का लगाएं –

  • अब राई और जीरा डालें।
  • फिर अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • इसके बाद प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं।

सब्जियां मिलाएं –

  • टमाटर, आलू और हरी मटर डालें।
  • 2–3 मिनट तक पकाएं जब तक मटर नरम न हो जाए।

यह भी पढ़ें – बिना मैदा सूजी, चावल के आटे से सुपर टेस्टी नाश्ता देखते ही आप तुरंत बनाना चाहेंगे |

मसाले डालें –

  • हल्दी, लाल मिर्च, नमक और चीनी डालें।
  • अच्छे से मिक्स करें।

पोहा मिलाएं –

  • अब भीगा हुआ पोहा,हरी धनिया डालें।
  • धीरे-धीरे मिलाएं ताकि पोहा टूटे नहीं।
  • 2–3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।

फाइनल टच –

  • ऊपर से भूनी हुई मूंगफली डालें।
  • नींबू का रस निचोड़ें।

यह भी पढ़ें – सिर्फ एक चम्मच तेल में पूरे परिवार के लिए सूजी आलू का क्रिस्पी नया नाश्ता |

सर्व करने का तरीका –

  • गरमा-गरम पोहा प्लेट में निकालें और ऊपर से सेव, मूंगफली या अनार डालकर सजाएं। चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

टिप्स –

  • पोहा ज्यादा गीला न करें, वरना चिपचिपा हो जाएगा।
  • हल्का मीठा स्वाद चाहिए तो चीनी जरूर डालें (इंदौरी स्टाइल)।
  • सरसों के तेल की जगह रिफाइंड तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...