गोभी के स्प्रिंग रोल एक बहुत ही स्वादिष्ट और कुरकुरे नाश्ते की रेसिपी है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। यह चाय के साथ या शाम के नाश्ते में बहुत अच्छा लगता है।

गोभी के स्प्रिंग रोल बनाने की सामग्री –

आटा (रोल की परत के लिए) –

  • मैदा – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • पानी – आटा गूंधने के लिए

स्टफिंग के लिए –

  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मटर – 1/4 कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
  • पत्ता गोभी – 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • गाजर – 1/2 कप (कद्दूकस)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा)
  • नमक – स्वादानुसार
  • सेजवान सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच

तलने के लिए

तेल – स्प्रिंग रोल तलने के लिए

गोभी के स्प्रिंग रोल बनाने की विधि –

आटा तैयार करें –

  • एक बाउल में मैदा, नमक, अजवाइन और तेल डालें।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंध लें।
  • आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें।

यह भी पढ़ें – हलवाई जैसे खस्तेदार समोसा बनाने के सरे राज़ और ट्रिक्स | Aloo Samosa

स्टफिंग तैयार करें –

  • कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें।
  • उसमें जीरा डालकर हल्का भून लें।
  • अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • हरी मटर डालकर 2 मिनट पकाएं।
  • अब प्याज, गोभी और गाजर डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • इसमें नमक, काली मिर्च, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।
  • अंत में सेजवान सॉस डालकर 2–3 मिनट तक भून लें।
  • गैस बंद करके स्टफिंग को थोड़ा ठंडा होने दें।

यह भी पढ़ें – सिर्फ दो चीजों से बनाएं ऐसा टेस्टी क्रिस्पी नाश्ता इसके आगे समोसा कचोरी खाना भूल जाएंगे |

स्प्रिंग रोल बनाएं –

  • आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
  • लोई को पतली रोटी की तरह बेल लें।
  • रोटी के बीच में 2 चम्मच स्टफिंग रखें।
  • किनारों को मोड़कर रोल की तरह लपेट दें।
  • इसी तरह सारे स्प्रिंग रोल तैयार कर लें।

स्प्रिंग रोल तलें –

  • कढ़ाई में तेल गरम करें।
  • मध्यम आंच पर स्प्रिंग रोल डालें।
  • इन्हें गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तल लें।
  • गरमागरम नाश्ते को चटनी और केचप सर्व करें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...