यह नाश्ता पारंपरिक और हेल्दी दोनों का बेहतरीन मिश्रण है। इसमें कच्चे आलू और गोभी को कद्दूकस करके सूजी और मसालों के साथ मिलाया जाता है, फिर इसे सेट करके टुकड़ों में काटकर हल्का फ्राई किया जाता है। इसका स्वाद हल्का मसालेदार, बाहर से कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट होता है।
Ingredients सामाग्री
- Gobhi and potato – गोभी आलू
- Oil तेल – 1 tbsp
- Cumin seeds, Whole coriander, sesame seeds जीरा सफेद तिल धनिया – 1 tsp each
- Grated ginger garlic कद्दूकस अदरक लहसुन – 1 tsp
- Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Semolina सूजी – 200 gm
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
बनाने की विधि (Recipe) –
तैयारी –
- सबसे पहलेआलू को कद्दूकस करें।
- आलू को हल्का दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल लें।

- फूलगोभी छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर मिक्सी जार में गोभी और थोड़ा सा पानी डालकर इसे महीन पीस लें।

यह भी पढ़ें – सुबह नाश्ते की टेंशन खत्म बस पानी में घोलो और 6 मिनट में चीला बनाओ |
मसाला भूनना –
- कढ़ाई में 1 टेबलस्पून तेल गरम करें।
- इसमें जीरा, धनिया और तिल डालकर हल्का भूनें।
- अब अदरक-लहसुन डालकर खुशबू आने तक भूनें।
सब्ज़ी मिलाना –
- अब कद्दूकस किया हुआ आलू और गोभी डालें।
- नमक और लाल मिर्च डालकर 2–3 मिनट चलाएं।

सूजी डालना –
- अब इसमें सूजी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- 1 कप पानी डालकर लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।

यह भी पढ़ें – अचानक मेहमान आने पर सिर्फ 5 मिनट में मुरमुरे से सुपर क्रिस्पी मैसूर बोंडा | Bonda Recipe
सेट करना –
- मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद करें।
- इसमें हरी धनिया मिलाएं।

- एक प्लेट में तेल लगाएं।
- फिर मिश्रण फैलाकर 10–15 मिनट ठंडा होने दें।

कट और फ्राई –
- सेट होने के बाद मनचाहे आकार (चौकोर/ट्रायंगल) में काट लें।

- कढ़ाई में तेल गरम करें और इन टुकड़ों को हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।

परोसने का तरीका –
- गरमा-गरम नाश्ते को हरी चटनी और टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
- ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क सकते हैं।
















































