कच्चे आलू और पोहे से बना यह नाश्ता स्वाद और कुरकुरेपन का बेहतरीन मेल है। यह नाश्ता बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। यह नाश्ता शाम की चाय के साथ या सुबह के हल्के ब्रेकफास्ट के लिए एकदम परफेक्ट विकल्प है। कुरकुरे और स्वादिष्ट स्वाद के कारण यह बच्चों के टिफिन के लिए भी बहुत अच्छा विकल्प है। अगर आप कुछ नया और टेस्टी ट्राय करना चाहते हैं तो यह कच्चे आलू और पोहे का कुरकुरा नाश्ता जरूर बनाएं

Ingredients सामाग्री –

  • Raw potato कच्चे आलू – 2
  • Poha पोहा – 1 cup
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
  • Black pepper powder काली मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Mango powder आमचूर पाउडर – 1 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1/2 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 tsp
  • Capsicum Onion शिमला मिर्च और प्याज – 1
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Rice flour चावल का आटा – 2 tbsp
  • Roasted peanuts भुनी हुई मूंगफली – 2 tbsp
  • Gram flour बेसन – 1/4 cup

नाश्ता बनाने की विधि –

  • सबसे पहले कच्चे आलू को छोटे-छोटे पीस में काट लें।
  • गैस पर कढ़ाई को रखें उसमें दो कप पानी, नमक स्वादानुसार और आलू को डालें।
  • फिर ढक्कन लगाकर आलू को 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
  • आलू को पकाने के बाद पानी से छानकर निकाल लें।
  • अब पोहे को एक बर्तन में डालकर साफ पानी से अच्छे से धोएं।

यह भी पढ़ें – न कचौड़ी न पकोड़ी न समोसा सिर्फ 5 मिनट में पोहे से बना एकदम नया क्रिस्पी नाश्ता | Nashta

  • पोहे को धोने के बाद पानी से छानकर 5 मिनट के लिए साइड में रखें ताकि अच्छे से फूल जाए।
  • अब आलू को एक बर्तन में अच्छे से मैश करें।
  • इसके बाद आलू में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, कुटी हुई लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, जीरा पाउडर, शिमला मिर्च, प्याज, चावल का आटा, भूने हुए मूंगफली, बेसन और भीगा हुआ पोहा डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • मिश्रण में जरूरत पड़े तभी पानी डालें अन्यथा पानी ना डालें।
  • मिश्रण तैयार करने के बाद हाथ में थोड़ा सा तेल लगाए और फिर थोड़े-थोड़ा मिश्रण लेकर इसे मेदू वड़ा के आकार में बना लीजिए।
  • इसी तरह से पूरे नाश्ते को बनाकर तैयार कर लीजिए।

यह भी पढ़ें – सब्जियों से भरी हुई एकदम कम तेल में बना बहुत ही टेस्टी और हैल्दी नाश्ता |

  • नाश्ते को तलने के लिए पैन में तेल डालकर गर्म करें।
  • तेल जैसे ही गर्म हो जाए तो नाश्ते को तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा रंग होने तक तलें।
  • तलने के बाद नाश्ते को तेल से छानकर निकालें।
  • कच्चे आलू पोहे का गरमा गरम नाश्ता तैयार है आप इसे हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ सर्व करें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...