अरबी के पत्ते के पकोड़े एक पारंपरिक और स्वादिष्ट नाश्ता है इस पातरा और पतोड़ के नाम से भी जाना जाता है जो अरबी के पत्तों को मसालेदार बेसन के घोल में डुबोकर तलकर बनाया जाता है। यह एकदम कुरकुरे, चटपटे और बरसात या चाय के समय के लिए एकदम परफेक्ट होते हैं।
पकोड़े बनाने की विधि (Method) –
बेसन का पेस्ट बनाना –
- सबसे पहले मिक्सी जार में भीगा हुआ चावल, लहसुन की कलियां, जीरा, हरी मिर्च को अच्छे से पीस लीजिये।

- पीसने के बाद चावल को एक बड़े बर्तन निकालें।

- अब इसमें एक कप बेसन और आवश्यकता अनुसार थोड़ा थोड़ा पानी डालकर हल्का गाढ़ा पेस्ट बना लें।

- बेसन का पेस्ट बनाने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर, स्वाद अनुसार नमक और एक छोटी चम्मच अचार का मसाला डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- बेसन का पेस्ट तैयार है इसे ढककर एक साइड में रखें।

पत्ते को तैयार करना –
- अब अरबी के पत्तों को पानी से अच्छे से धो लें।
- इसकी मोटी डंडी और नसें चाकू से काटकर हटा दें।
यह भी पढ़ें – बिना किसी इनो सोडा केपालक के पत्तों से बनाएं क्रिस्पी पकोड़े सिर्फ 5 मिनट में तैयार | Palak Pakoda
- हर पत्ता उलटी साइड से रखें ताकि पेस्ट अच्छी तरह लग सके।
- अब एक बड़ा पत्ता लें, उसकी उलटी साइड ऊपर रखें।

- उस पर बेसन पेस्ट फैलाएं।
- फिर दूसरा पत्ता पहले पत्ते के ऊपर रखें और फिर से पेस्ट लगाएं।
- इसी तरह 4 – 5 पत्ते एक पर एक रखकर पेस्ट लगाते जाएं।

- अब किनारों को मोड़कर अच्छे से रोल बना लें।

- सभी रोल इसी तरह तैयार कर लें।
भाप में पकाना और तलना-
- कड़ाही या स्टीमर में पानी डालकर गरम करें।
- पत्तों के रोल को 10 – 12 मिनट तक स्टीम करें।

- इसके बाद रोल को बाहर निकाल कर ठंडा कर लीजिए।
यह भी पढ़ें – लेयर वाली हरी मटर की एकदम खस्ता और नई तरह की कचोरी बनाए जो भी खाए तारीफ ही किए जाए
- ठंडा होने पर रोल को गोल-गोल टुकड़ों में काट लें।

- एक पैन में तेल गरम करें।
- फिर कटे हुए पातरा के टुकड़े डालें और हल्का सुनहरा क्रिस्पी होने तक तलें।

- आप चाहे तो इन्हें थोड़े तेल सेंक सकते हैं।
- गरमागरम पातरा चाय के साथ या साइड डिश के रूप में परोसें।
सुझाव (Suggestion) –
- पत्तों की मोटी नसें जरूर निकालें, वरना रोल करते समय टूट सकते हैं।
- बेसन का पेस्ट गाढ़ा बनाएं ताकि पत्तों पर आसानी से लगा सके।
- बेसन में खटास के लिए अचार के मसाले की जगह आप इमली का पल्प भी मिला सकते हैं।
- रोल को आप पहले से स्टीम कर के फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं, और जरूरत पर फ्राई करें।
















































