पराठा सुबह के नाश्ते या चाय के साथ परोसा जाने वाला खास व्यंजन है। पराठा बच्चे और बड़े हर कोई खाना पसंद होता है चाहे वो कोई भी पराठा हो। इस लेख में हम आपको स्वादिष्ट मसालेदार चटपटे पराठे की रेसिपी बनाना बताएंगे। अगर आप रोज रोज एक ही पराठा खा कर बोर हो गए हैं और आप पराठे में कुछ नया स्वाद ढूंढ रहे हैं तो इस पराठे को आप जरूर ट्राई करें यह एकदम नया और स्वादिष्ट पराठा है। इसे आप सब्जी चटनी या दही के साथ खाएं यह बहुत ही टेस्टी लगते हैं। तो चलिए देर किस बात कि रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं…

Ingredients सामग्री –

  • Roasted peanut भुनी हुई मुंगफली – 1/2 cup
  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1 cup
  • Gram flour बेसन – 1/2 cup
  • Green chilly ginger paste हरी मिर्च अदरक पेस्ट – 1 tsp
  • Lemon juice नींबू का रस – 1 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1/2 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Salt नमक – 1/2 tsp
  • Boiled potato उबले आलू – 2
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp

पराठा बनाने की विधि (How to make Paratha) –

  • सबसे पहले मूंगफली को हल्के मध्यम आंच पर पैन में भून लीजिए।
  • इसके बाद मूंगफली को ठंडा करके मिक्सी में बारीक पीस लें।
  • अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, पीसी हुई मूंगफली, बेसन, हरी मिर्च अदरक पेस्ट, नींबू का रस, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक और उबले हुए आलू को कद्दूकस करके सारे चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद इसमें जरूरत के अनुसार थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए।

यह भी पढ़ें – आलू का पराठा इस तरीके से बनाएंगे तो खाने वाले आपकी तारीफ करते रह जाएंगे।

  • फिर आटे को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा अच्छी तरह फूलकर सैट हो जाए।
  • 5 मिनट बाद अब आटे को मसलकर पराठे के लिए लोइयां बना लीजिए।
  • अब पराठा बेलने से पहले लोई को सूखे आटे में लपेटे, इसके बाद लोई को बोर्ड या चकले पर चपटा करके इसका पराठा बेल लीजिए।
  • पराठा आप अपने पसंद के अनुसार गोले आकर, तीन कोण के आकार में या चार कोण के आकार में बना सकते हैं जैसा आपको पसंद हो उस आकार में पराठे को बना सकते हैं।
  • अब पराठा सेकने के लिए गैस पर तवा रखें और इसमें तेल लगाकर हल्का गर्म कर लीजिए।

यह भी पढ़ें – रोज का वही बोरिंग नाश्ता खाकर बोर हो जाये तो सिर्फ 5 मिनट में बनाये ये टेस्टी नाश्ता |

  • तवा गरम होने के बाद इस पर पराठा डालें और पहले मध्यम आंच पर एक तरफ से हल्का सेंक लें, फिर पराठे में दोनों तरफ से तेल या घी लगाएं।
  • इसके बाद पराठे को अलट पलट कर दोनों तरफ अच्छे से सुनहरे रंग में चिती पड़ने तक सेक लीजिए।
  • पराठे को सेंकने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें और इसी तरीके से सभी पराठे को सेंक लीजिए।
  • गरमा गरम स्वादिष्ट पराठा तैयार है इसको आप सब्जी चटनी या दही के साथ खाने के लिए परोसें।

सुझाव (Suggestion) –

  • ध्यान रखें पराठे के लिए नरम आटा लगाएं क्योंकि आटा नरम रहेगा तो पराठा भी मुलायम बढ़िया बनेंगे।
  • उबले हुए आलू को अच्छे से बारीक कद्दूकस करें ताकि आलू के ढोके ना रहे।
  • पराठे में तीखापन आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (1 votes, average: 5.00 out of 5)
Loading...