आलू का पराठा एक स्वादिष्ट व्यंजन है इस पराठे को पूरे भारत भर में हर देना लोग काफी पसंद करते हैं। ज्यादातर इसे ब्रेकफास्ट में लोग बनाते हैं लेकिन बहुत से लोग इसे लंच और डिनर में भी पसंद करते हैं। साधारण तरीके से आलू का पराठा वैसे तो आप बहुत बनाते होंगे लेकिन अगर आप एक बार इस तरीके से आलू का खस्तेदार लच्छा पराठा बनाएंगे तो घर में खाने वाले भी आपकी तारीफ करते रह जाएंगे। नीचे दिए गए आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें और रेसिपी को घर पर जरूर ट्राई करें यकीन मानिए बहुत ही स्वादिष्ट पराठा आपका बनेगा तो चलिए देर न करते हुए आलू के लच्छा पराठे की रेसिपी बनाना शुरू करते हैं…

सामग्री (Ingredients) –

आटा गूंथने के लिए (For dough) –

  • Refined flour मैदा – 1 कप
  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1 कप
  • Ajwain अजवाइन – 1/2 छोटी चम्मच
  • Desi ghee देसी घी – 1 छोटी चम्मच
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Water पानी

भरावन के लिए (For stuffing) –

  • Boiled potato उबले आलू – 4
  • Chopped onion प्याज – 1
  • Crushed Cumin दरदरा पीसा हुआ जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • Crushed coriander seeds दरदरा पीसा हुआ धनिया – 1 छोटी चम्मच
  • Red chilli powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • Chopped Green chilli कटी हुई हरी मिर्च – 2
  • Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार

पराठा बनाने की विधि (How to make Paratha) –

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, आटा, अजवाइन, घी और स्वादानुसार नमक डालकर सारे चीजों को अच्छे से मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए, फिर इसे 10 मिनट के लिए ढककर एक किनारे रख दें ताकि आटा अच्छे से फूल कर सैट हो जाए।
  • अब आलू के भरावन के लिए एक बर्तन में उबले हुए आलू को फोड़कर मैश कर लीजिए। फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, दरदरा पीसा हुआ जीरा और धनिया, लाल मिर्च पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक डालकर सारे चीजों को अच्छे से आलू में मिला लीजिए। पराठे के लिए आलू का भरावन तैयार है।
  • लगभग 10 मिनट के बाद अब आटे को एक बार फिर से अच्छे से मसल लें।
  • फिर आटे का बड़े बड़े साइज़ का लोई बनाएं फिर एक लोई को बोर्ड या चकले पर रखकर बेलन से पतली शीट(पट्टी) बेल लीजिए।

यह भी पढ़ें – बिना मैदा,तेल,मसाले का ऐसा टेस्टी नाश्ता जिसके आगे पिज़्ज़ा बर्गर तक खाना भूल जायेंगे |

  • शीट बेलने के बाद इसके ऊपर चारों तरफ अच्छे से घी लगाएं और फिर इसे मोड़ते हुए रोल कर लीजिए।
  • इसके बाद रोल को चाकू से इस तरह छोटे-छोटे पीस में लोई काट लीजिए।
  • अब एक पराठा बनाने के लिए पहले दो लोई को एक साइज़ के पूरी के आकार में बेलें।
  • इसके बाद एक पूरी पर थोड़ा सा आलू का भरावन रखें और फिर इसके ऊपर से दूसरी पूरी लगाकर चिपका दीजिए।

यह भी पढ़ें – सुबह की भागम भाग में बिना आटा गुथे सिर्फ 5 मिनट में बनाएं 1 उबले आलू से ढेर पराठे |

  • इसके बाद इसे हल्के हाथ से बेलन से पराठा बेल लीजिए।
  • इसी तरह से आप पूरे आटे का पराठा बना लीजिए।
  • अब पराठा को सेकने के लिए गैस पर तवा में अच्छे से घी लगाकर गर्म कर लीजिए।
  • तवा अच्छे से गर्म होने के बाद इस पर पराठा डालें और इसे पहले दोनों तरफ से हल्का सेंक लें।
  • एक तरफ से हल्का सेकने के बाद पराठे को दूसरी तरफ पलटे और 25 से 30 सेकंड सेंके।
  • इसके बाद पराठे में दोनों तरफ से अच्छे से घी लगाएं। फिर इसे मध्यम आंच पर थोड़ी थोड़ी देर में अलट पलटकर सुनहरे रंग में चित्ती पड़ने तक सेंके।
  • पराठा सेंकने के बाद इसे एक प्लेट में निकाले और इसी तरीके से एक-एक करके सभी पराठे को सेंक लीजिए।
  • आलू का खस्तेदार लच्छा पराठा तैयार है। गरमा गरम पराठे को सब्जी चटनी के साथ खाने के लिए परोसें।

सुझाव (Suggestion) –

  • पराठे के लिए आटा मुलायम गूंथे, क्योंकि आटा मुलायम रहेगा तो पराठा बेलने में आसानी होगी।
  • भरावन बनाते समय उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें जिससे इसमें आलू के टुकड़े ना रहें, इससे पराठे में फीलिंग करने के बाद पराठा बोलते समय फटेगा नहीं।
  • पराठे में आप अपने पसंद के अनुसार तेल घी या मक्खन जो आपको पसंद है वह लगाकर पराठा बना सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (1 votes, average: 1.00 out of 5)
Loading...