पराठा चाहे कोई भी हो इसे लगभग हर कोई खाना पसंद करता है और खासकर आलू का पराठा तो लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं इसको बच्चे हो या बड़े सभी बहुत ही चाव से खाते हैं। वैसे तो पराठा तेल घी या बटर में बनता है लेकिन अगर आप तेल घी खाने से बचते हैं तो आज हम इस लेख में आपके लिए बिना तेल की बटर के आलू का पराठा की रेसिपी लेकर आए हैं। इस पराठे को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है आप इसे कभी भी सुबह शाम के नाश्ते या खाने पर तुरंत बनाकर खा सकते हैं।

सामग्री (Ingredients) –

आटा लगाने के लिए (For dough)-

  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1 कप
  • Refined flour मैदा – 1/2 कप
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Water पानी

भरावन के लिए (For stuffing) –

  • Boiled potato उबले हुए आलू – 4
  • Chopped green chilli कटी हुई हरी मिर्च – 3
  • Chopped onion बारीक कटा हुआ प्याज – 1
  • Grated ginger कद्दूकस किया हुआ अदरक – 1 छोटी चम्मच
  • Garam masala powder गरम मसाला पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • Mango powder आमचूर पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार

पराठा बनाने की विधि (How to make Aloo Paratha) –

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, मैदा, स्वादानुसार नमक और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सारे चीजों को अच्छे से मिलाकर नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए।
  • इसके बाद आटे को 12 से 15 मिनट के लिए ढककर साइड में रखें ताकि आटा अच्छे से फूल कर सैट हो जाए। तब तक के लिए आलू का भरावन तैयार कर लीजिए।
  • अब गैस पर पैन को रखें और फिर इसमें मैश किए हुए उबले आलू, कटी हुई हरी मिर्च और प्याज, कद्दूकस किया हुआ अदरक, गरम मसाला पाउडर, जीरा पाउडर, आमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर, थोड़ा सा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक डालकर सारे चीजों को अच्छे से आलू में मिलाकर मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट अच्छे से भून लीजिए। फिर गैस को बंद करके आलू को एक प्लेट में निकाल लें।

यह भी पढ़ें – सोयाबीन की बिल्कुल नए तरीके के पराठे, केवल दो पराठे खाने के बाद दिनभर भूख नहीं लगेगी |

  • अब लगभग 15 मिनट बाद आटे को एक बार फिर से अच्छे से मसलकर मुलायम कर लें। फिर इसके बाद पराठे के लिए आटे का लोई बना लीजिए।
  • अब पराठा बनाने के लिए लोई को चपटा करके सूखे आटे में लपेटे, इसके बाद लोई को रोटी के आकार में बेल लीजिए।
  • फिर इसमें थोड़े से आलू का भरावन रखकर इस तरह से मोड़कर चिपकाकर अच्छे से बंद कर दें। (पराठे को आप अपने पसंद के अनुसार तीन कोण, चार कोण या फिर गोले आकार में भी बना सकते हैं।)

यह भी पढ़ें – बिना मैदा,तेल,मसाले का ऐसा टेस्टी नाश्ता जिसके आगे पिज़्ज़ा बर्गर तक खाना भूल जायेंगे |

  • इसी तरीके से सभी लोई का पराठा बना कर तैयार कर लीजिए।
  • अब पराठा सेकने के लिए गैस पर तवा को रखकर गरम कर लीजिए।
  • इसके बाद तवा पर पराठा डालें और इसे तेज आंच पर थोड़ी थोड़ी देर में अलग पलट कर दोनों तरफ से अच्छे से सुनहरे रंग में चिती पड़ने तक सेक लें।
  • पराठा सेंकने के बाद इसे एक प्लेट में निकाले और इसी तरीके से एक एक करके सभी पराठे को सेक लें।
  • बिना तेल वाला आलू का पराठा तैयार है। गरमा गरम पराठे को सब्जी ,चटनी के साथ आप इसका आनंद लीजिए।

सुझाव (Suggestion) –

  • पराठे के लिए आटा नरम लगाएं इससे पराठा मुलायम बढ़िया बनेगा।
  • आलू के भरावन में तीखापन आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  • पराठे को 3 कोण 4 कोण या गोले आकार जैसा आपको पसंद हो उसी आकार में बनाएं।
  • आप चाहे तो यही पराठे को तेल घी या बटर में सेंक सकते हैं।
  • पराठा को धीमी आंच पर न पकाएं, इसे तेज आंच पर ही सेंके। इससे पराठा ठंडा होने के बाद भी मुलायम बना रहेगा।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...