रबड़ी पिस्ता कुल्फी एक पारंपरिक और शाही भारतीय मिठाई है जो खासतौर पर गर्मियों में खाई जाती है। यह कुल्फी, रबड़ी (गाढ़ा दूध) और पिस्ता मेवे के स्वादिष्ट मिश्रण से बनती है। इसका स्वाद मलाईदार, ठंडा और बेहद रिच होता है। यह साधारण कुल्फी से ज़्यादा गाढ़ी और मलाईदार होती है। इसको घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

Ingredients सामाग्री –

  • Full Cream Milk फुल क्रीम दूध – 1 ltr
  • Milk powder मिल्क पाउडर – 100 gm
  • Sugar चीनी – 100 gm
  • Cardamom powder इलायची पाउडर – 1/2 tsp
  • Milk malai दूध की मलाई – 100 gm
  • Pista पिस्ता – 2 tbsp

कुल्फी बनाने की विधि –

  • सबसे पहले दूध में मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए।
  • अब गैस पर एक भारी तले वाले पैन में दूध को तेज आंच पर उबालें। जब उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें और दूध को तब तक पकाएं जब तक वह आधा न रह जाए।
  • अब इसमें दूध की मलाई, चीनी, इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए पिस्ता डालें। अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर और पकाएं।
  • रबड़ी बनाने के बाद गैस बंद करें और रबड़ी को ठंडा होने दें। चाहें तो तैयार रबड़ी मिला सकते हैं।

कुल्फी मोल्ड में भरें –

  • ठंडा मिश्रण कुल्फी मोल्ड्स में डालें। ऊपर से कुछ पिस्ता या बादाम डालें। ढक्कन लगाएं।
  • मोल्ड्स को 6-8 घंटे या ओवरनाइट डीप फ्रीजर में रखें।

परोसें –

  • मोल्ड को हल्का सा गुनगुने पानी में डुबोकर कुल्फी बाहर निकालें और सर्व करें।

सुझाव (Suggestion) –

  • दूध को जितना ज्यादा गाढ़ा करेंगे, कुल्फी उतनी ही क्रीमी बनेगी।
  • सांचा या मोल्ड न हो तो गिलास में भी कुल्फी को जमा सकते हैं।
  • पिस्ता ड्राई फ्रूट्स की मात्रा स्वादानुसार बढ़ा सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...