जेली वाला मैंगो शरबत गर्मी का एक स्वादिष्ट ठंडा और आकर्षक पेय है जिसमें पके हुए आम का गूदा, ठंडा दूध और मैंगो फ्लेवर जेली के टुकड़े मिलाए जाते हैं। यह शरबत खासतौर पर बच्चों और युवाओं में बहुत लोकप्रिय होता है अगर आप मैंगो शेक बनाने की सोच रहे हैं तो उसकी जगह एक बार यह जेली वाला शरबत बनाएं यकीन मानिए जो भी पिएगा सभी को बहुत ही पसंद आएगा।
Ingredients सामाग्री –
- Mango Jelly powder मैंगो जेली पाउडर – 1 पैकेट (रेडीमेड)
- Milk दूध – 1 ltr
- Sugar चीनी – 50 gm
- Mango आम – 800 gm
- Dry fruits सूखे मावा
- Ice बर्फ
बनाने की विधि –
- सबसे पहले क्रिस्टल जेली पाउडर को पानी में अच्छे से घोल लीजिए।

- इसके बाद जेली को एक उबाल आने तक पका लें।(मैंगो फ्लेवर क्रिस्टल जेली पाउडर को पैकेट पर लिखे निर्देश अनुसार बनाकर ठंडा कर लें।)

- एक थाली में डालकर इसे आधे घंटे के लिए ठंडा होने के रख दें।
यह भी पढ़ें – भयंकर गर्मी में ठंडक का इलाज! खरबूजा मिल्क शेक रेसिपी |
- सेट होने के बाद इन्हें छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें।

- अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें 1 लीटर दूध डालें और दूध को तेज आंच पर अच्छी तरह उबाल लें।

- दूध उबलने लगे तो इसमें चीनी को डालकर 2 से 3 मिनट तक पका लीजिए।

- गैस को बंद करें और दूध को एक बर्तन में पलट लें।
यह भी पढ़ें – भयंकर गर्मी में बिना किसी मोल्ड के सिर्फ 3 चीजों से घर पर आसानी से बनाये ब्रेड कुल्फी।
- दूध को एक घंटे फ्रिज में रखें ताकि ठंडा हो जाए।
- अब पके हुए आम को छीलकर उसका गूदा निकालें।

- फिर मिक्सर में ब्लेंड करके स्मूद पेस्ट बना लें।

- अब ठंडे दूध में आम का पेस्ट, जेली और कटे हुए मेवा को डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- आम का ठंडा ठंडा शरबत तैयार है।
सर्व करें –
- आम का ठंडा ठंडा शरबत गिलास में भरें। ऊपर से कटे हुए आम और मेवा से सजाएं।

- तुरंत ठंडा-ठंडा परोसें और एक लंबे चम्मच, स्ट्राॅ(पाइप) के साथ सर्व करें।



















































