बंदगोभी यानी कि पत्ता गोभी का पराठा पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है यह पराठा बहुत ही जल्दी से बनकर तैयार हो जाता है। इस पराठे को आप सुबह शाम के नाश्ते में जब मन हो आसानी से बना सकते हैं। वैसे तो पत्ता गोभी के पराठे सभी जरूर बनाए होंगे लेकिन एक बार मेरे बताए गए तरीके से पराठा आप बनाएंगे तो यह पराठा बच्चे बड़े सभी को बहुत ही पसंद आएगा। यह पत्ता गोभी का पराठा स्वाद में भरपूर है और इसका बनाने का तरीका बेहद आसान है इसमें आपको पत्ता गोभी पकाने की जरूरत नहीं है तो आप इसे कम समय में आसानी से बना सकते हैं। तो आइए हम इस स्वादिष्ट पराठे की रेसिपी को जानते हैं –

Ingredients सामाग्री –

  • Cabbage पत्तागोभी – 500 gm
  • Grated carrot कद्दूकस गाजर – 2
  • Onion प्याज – 1
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Amchur powder आमचूर पाउडर – 1/2 tsp
  • Black pepper powder काली मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Ginger garlic green chilly अदरक लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट – 2 tsp
  • Tomato ketchup टमाटर केचैप – 2 tsp

Step – 2

  • Wheat flour गेहूं का आटा – 500 gm
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Ajwain अजवाइन – 1/2 tsp
  • Oil तेल – 2 tsp
  • Dahi दही – 50 gm

पराठा बनाने की विधि (How to make Paratha) –

  • सबसे पहले बंद गोभी को पानी से अच्छे से धो लीजिए।
  • फिर बंद गोभी को एक बर्तन में बारीक कद्दूकस कर लीजिए।
  • इसके बाद बंद गोभी में कद्दूकस किया हुआ गाजर, बारीक कटा हुआ प्याज, थोड़ा सा हरा धनिया और एक छोटी चम्मच नमक डालकर सारे सब्जियों में अच्छे से मिला लीजिए।
  • सब्जियों में नमक मिलाने के बाद अब इसको 10 मिनट के लिए रख दीजिए ताकि सब्जियां अपना पानी छोड़ दें।
  • आटा गूथने के लिए अब एक बर्तन में गेहूं का आटा, स्वाद अनुसार नमक, अजवाइन, तेल और दही डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • इसके बाद आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए।
  • नरम आटा गूंथने के बाद अब इसको 10 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए जिससे आटा अच्छी तरह फुल कर सैट हो जाए।

यह भी पढ़ें – आलू के पराठे ऐसे बनाकर देखिये इस सीक्रेट को जान कर आपके आलू के पराठे कभी नहीं फटेंगे |

  • सब्जियां जब अपना सारा पानी छोड़ दे तो इस तरह से दोनों हाथों से दबाकर सारा पानी निकाल दीजिए।
  • अब सब्जियों में लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, टोमेटो केचप और लहसुन अदरक हरी मिर्च का पेस्ट डालकर सारे चीजों को अच्छे से सब्जी में मिलाकर भरावन तैयार कर लीजिए।
  • पराठे के लिए सब्जियों का भरावन तैयार है।
  • लगभग 10 मिनट के बाद अब आटे को एक बार अच्छे से मसलकर मुलायम कर लीजिए फिर पराठे के लिए इसकी बड़े साइज में लोइयां बना लीजिए।
  • अब बोर्ड या चकले पर थोड़ा सा सुखा आटा लगाएं इस पर लोई को रखकर चपटा कीजिए।
  • फिर लोई को पूरी के आकार में बेल लीजिये या फिर लोई को दोनों हाथों से फैलाकर बड़ा करें जिससे भरावन आसानी से भरा जा सके।
  • अब थोड़ा सा सब्जियों का भरावन इसमें डालकर चारों तरफ से अच्छे से बंद कर दें।
  • फिर हल्के हाथों से बेलन से इसका पराठा बेल लीजिए।
  • अब पराठे को सेकने के लिए गैस पर तवा रखें इस पर थोड़ा सा तेल लगाकर गर्म करें।

यह भी पढ़ें –  न काटना न छाटना न घंटो की मेहनत नई तरीके से बनी गोभी की सब्जी जिसके आगे पनीर मशरूम भी फेल हो जायेंगे।

  • एक पराठा उठाकर तवे पर डालें नीचे की तरफ हल्का सीकने दें।
  • इसके बाद पराठे के दोनों तरफ से तेल लगाएं।
  • फिर पराठे को मध्यम आंच पर अलट पलट कर दोनों तरफ से अच्छे से सुनहरे रंग में चिती पड़ने तक सेक लीजिए।
  • इसी तरह से आप सभी पराठे को सेंक लीजिए।
  • बंदगोभी का स्वादिष्ट पराठा तैयार है गरमा गरम पराठे को आप सब्जी चटनी के साथ खाने के लिए सभी को सर्व करें।

सुझाव (Suggestion) –

  • ध्यान रहे आप पराठे के लिए आटा नरम गूंथें क्योंकि नरम आटा रहेगा तो पराठे में फीलिंग (भरावन) आसानी से होगी और परांठा मुलायम भी बनेगा।
  • भरावन के लिए सब्जियों में मसाले आप अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं।
  • पराठे को मध्यम आंच पर ही सेंके और इसमें आप तेल या घी या बटर कुछ भी लगाकर पराठा बना सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (2 votes, average: 4.50 out of 5)
Loading...