सुबह शाम के नाश्ते में पराठे खाना लगभग सभी बहुत ही पसंद करते हैं। वैसे तो पराठे कई प्रकार के बनते हैं लेकिन अगर आप एक बार इस तरीके से मूली का पराठा बना लेंगे तो गारंटी है आप बार बार इसी तरीके से मूली का पराठा नाश्ते में बनाएंगे क्योंकि यह पराठा बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और कम समय में जल्दी से बन भी जाता है। तो आइए देर न करते हुए रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं…

Ingredients सामग्री –

  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1.5 cup
  • Salt – 1/2 tsp to taste

Stuffing भरावन सामग्री –

  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Radish मूली – 300gm
  • Grated ginger garlic कद्दूकस अदरक लहसुन – 1 tsp
  • Green chilly कटी हुई हरी मिर्च – 2
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1/2 tsp
  • Mango powder अमचूर पाउडर – 1/2 tsp
  • Some chopped radish leaves कुछ कटे हुए मूली की पत्ती

पराठा बनाने की विधि (How to make Paratha) –

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा, स्वादानुसार नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पराठे के लिए नरम आटा लगा लीजिए। फिर आटे को 10 मिनट के लिए ढककर साइड में रख दें।
  • अब भरावन के लिए मूली को पानी से अच्छे से धो लें। इसके बाद मूली को बारिक कद्दूकस कर लीजिए।

यह भी पढ़ें – न आलू न बेसन न कद्दूकस करने का झंझट नए तरीके से बनी पत्ता गोभी के पराठे,पनीर और आलू के पराठे भी फेल।

  • मूली कद्दूकस करने के बाद इसका सारा पानी हाथ से निचोड़कर निकाल दें।
  • अब गैस पर पैन को रखें और फिर इसमें एक बड़े चम्मच तेल डालकर पहले अच्छे से गर्म करें।
  • तेल जैसे ही गरम हो जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक लहसुन को डालकर भूनें ताकि इसमें कच्चापन न रहे। फिर इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर डालकर सारे मसाले को अच्छे से मिला लीजिए।
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ मूली और थोड़ा सा बारीक कटा हुआ मूली का पत्ता मसाले में अच्छे से मिलाकर मिश्रण को 2 से 3 मिनट तक बराबर चलाते हुए भूनें ताकि मसाले मूली अच्छे से पक जाए।

यह भी पढ़ें – लौकी का खस्ता पराठा सच मानिए इस तरीके से बनाएंगे तो हमेशा नाश्ते में यही खाएंगे |

  • भरावन तैयार करने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें।
  • लगभग 10 मिनट बाद अब आटे को एक बार फिर अच्छे से मसल लें। इसके बाद आटे का लोई बना लीजिए।
  • अब लोई को चपटा करके सूखे आटे में लपेटे। फिर इसे पहले पूरी के आकार में बेल लें।
  • इसके बाद इसमें मूली का भरावन भरकर पैक कर दें। फिर ऊपर से सूखा आटा लपेटकर इसका पराठा बेल लीजिए।
  • इसी तरीके से सारे पराठे को बनाकर तैयार कर लीजिए।
  • अब पराठे को सेंकने के लिए गैस पर तवा में तेल लगाकर तवा को अच्छे से गर्म करें।
  • तवा गरम होने के बाद इस पर पराठा डालें। पराठा थोड़ी देर ऊपर से हल्का सीकने के बाद इसमें दोनों तरफ से अच्छे से तेल लगाकर अलट पलटकर सुनहरे रंग में चिती पड़ने तक सेंक लें।(पराठे को मध्यम से हल्का तेज़ आंच पर सेंके।)
  • पराठा सेंकने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें और फिर इसी तरीके से सभी पराठे को सेंक लें।
  • मूली का पराठा तैयार है अब आप पराठे को सब्जी चटनी या रोटी के साथ गरमा गरम खाने के लिए परोसें।

सुझाव (Suggestion) –

  • पराठे के लिए बहुत सख्त आटा ना लगाएं, मुलायम आटे से पराठा बढ़िया बनता है।
  • मूली कद्दूकस करने के बाद इसका पानी अच्छे से निचोड़ें ताकि मूली में पानी बिल्कुल ना रहे। भरावन में तीखापन आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  • पराठे को धीमी आंच पर बिल्कुल ना सेंके, मध्यम आंच पर अलट पलटकर अच्छे सेंके, पराठा सेंकने के बाद भी मुलायम बना रहता है।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (1 votes, average: 4.00 out of 5)
Loading...