पराठे तो आप सब घर पर कई तरीके से बनाकर खाए होंगे लेकिन एक बार इस तरीके से मसाला लच्छा पराठा बना करके देखिए यह पराठा भी सभी को बहुत ही पसंद आएगा। इस पराठे का स्वाद आपको बाकी सब पराठों से अलग मिलेगा और इसे बनाने का तरीका भी थोड़ा अलग है आप इसे घर पर सुबह शाम के नाश्ते या खाने पर आसानी से बना कर तैयार कर सकते हैं।
सामग्री –
आटा गूंथने के लिए –
- गेहूं का आटा – एक कप
- नमक – आधी छोटी चम्मच स्वाद के अनुसार
- अजवाइन – आधी छोटी चम्मच
- कलौंजी – एक चौथाई छोटा चम्मच
- तेल – 2 बड़े चम्मच
मसाले के लिए –
- धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर – एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – एक छोटी चम्मच
- गरम मसाला पाउडर – एक छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर – आधी छोटी चम्मच
- थोड़े से बारीक कटे हुए लहसुन
- और थोड़े से कलौंजी
मसाला लच्छा पराठा बनाने की विधि –
- पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा डालें और फिर इसमें आधी छोटी चम्मच अजवाइन, एक चौथाई छोटी चम्मच कलौंजी, दो चम्मच तेल और नमक स्वाद के अनुसार डालकर पहले आटे में अच्छे से मिला लीजिए।
- इसके बाद आटे में थोड़े-थोड़े पानी डालते हुए पराठे के लिए एकदम मुलायम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2021/09/lachcha3-1024x576.jpg)
- आटे को गूंथने के बाद अब इसे 5 मिनट के लिए ढककर एक साइड में रख दीजिए जिससे आटा अच्छे से फुल कर सेट हो जाए।
- अब एक कटोरी में एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर और आधी छोटी चम्मच अमचूर पाउडर डालकर सारे मसाले को अच्छे से मिला लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2021/09/lachcha4-1024x576.jpg)
- अब लगभग 5 मिनट के बाद आटे को एक बार फिर से अच्छे से मसलते हुए मुलायम कर लीजिए और इसके बाद पराठे के लिए आटे का लोई बना लीजिए। जितने बड़े साइज में आप घर पर पराठे बनाते हैं उसी हिसाब से आप आटे का लोई बनाएं।
- अब एक लोई को बेलन से बेलकर पहले गोले आकार में रोटी जैसा बना लीजिए और फिर इसके ऊपर चारों तरफ से मसाले को डालकर ऊपर से फिर से थोड़ा बेलन चलाएं, जिससे मसाले पूरी तरह से पराठे में चिपक जाए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2021/09/lachcha5-1024x576.jpg)
- इसके बाद पराठे को इस तरह से ऊपर से हाथ से पकड़ते हुए थोड़ा-थोड़ा मोड़ लें।
- फिर इसे मोड़ने के बाद इसको राउंड में घुमाते हुए इसका फिर से लोई बना लीजिए।
- अब इसका बेलन से पराठे बेल लीजिए। इसी तरह से आप सभी लोई का पराठे बना कर तैयार कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2021/09/lachcha6-1024x576.jpg)
- अब पराठे को सीकने के लिए गैस पर पहले तवा को रखकर इस पर थोड़ा तेल लगाकर हल्का गर्म कीजिए।
- तवा गर्म होने के बाद इस पर पराठे को डालकर पहले एक साइड से हल्का सीकने दें और फिर पराठे को पलट कर ऊपर से थोड़ा तेल लगाएं।
- इसी तरह पराठे को दूसरे साइड भी सीक कर ऊपर थोड़ा तेल लगाएं और फिर पराठे को मध्यम आंच पर बराबर पलटते हुए अच्छे से सुनहरे रंग में चित्ती पड़ने तक पकाएं।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2021/09/lachcha1-1024x576.jpg)
- अब मसाला लच्छा पराठा बनकर तैयार है। इस तरह से गरमा गरम लच्छा पराठा आप घर पर बनाकर सुबह शाम के खाने पर या नाश्ते पर परोस सकते हैं।
सुझाव –
- मसाला लच्छा पराठा आप जब भी बनाए तो इसे तेज आंच पर ना सीकें, क्योंकि तेज आंच पर यह पराठे ऊपर से टाइट बनेंगे और अंदर से भी कच्चे रहेंगे। इसलिए पराठे को आप हल्के मीडियम आग पर ही पकाएं।