कच्चे आलू चावल के कुरकुरे बहुत ही आसान स्वादिष्ट रेसिपी है। सिर्फ दो आलू और एक कप चावल में ढेर सारे कुरकुरे बनकर तैयार हो जाते हैं। इस रेसिपी को बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं है और इसे आप एक बार बनाकर साल भर तक स्टोर कर सकते हैं क्योंकि ये जल्दी खराब नहीं होता है। तो आइए हम इसकी रेसिपी को जानते हैं –
Ingredients सामाग्री –
- Raw potato कच्चे आलू – 2
- Soaked rice चावल – 200 gm
- Water पानी – 4 cup
- Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Cumin जीरा – 1 tsp
कुरकुरे बनाने की विधि (How to make Kurkure) –
- कुरकुरे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे चावल को 2 घंटे के लिए पानी भीगोकर रखें जिससे चावल फूल जाए।
- 2 घंटे बाद अब चावल को मिक्सी जार में थोड़ा सा पानी डालकर वहीं पीस लीजिये।

- पिसे हुए चावल को कड़ाही में निकालें।

- अब मिक्सर जार में कटे हुए कच्चे आलू को महीन पीस लीजिये।

- पीसने के बाद आलू को भी उसी कड़ाही में निकाल लीजिए।

यह भी पढ़ें – आलू के पापड़ न फटेंगे न टूटेंगे सिर्फ 4 कच्चे आलू से पूरे 100 कुरकुरे पापड़,पूरे साल भर चले।
- अब आलू और चावल में चार कप पानी डालकर अच्छे से मिलाकर घोल बना लें।

- कड़ाही को गैस पर रखें फिर इसमें कुटी हुई लाल मिर्च, जीरा, स्वाद अनुसार नमक डालकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा बैटर बनने तक पका लीजिए।

- गाढ़ा बैटर बनाने के बाद गैस को बंद करें और कड़ाही को उतारकर बैटर को हल्का ठंडा कर लीजिए।

- जमीन या चारपाई पर एक पन्नी(पालीथीन) बिछाकर तेल लगाकर चिकना कर लीजिए।
- कुरकुरे बनाने के लिए अब कोई भी मोटा कोन वाली पॉलिथीन लेकर इसमें बैटर को भरें।

- इसका किनारा थोड़ा सा कैंची से काट दें।
यह भी पढ़ें – बस 1 कप मैदे से 200 से भी ज्यादा पापड़ बनाने का ये तरीका कही नहीं देखा होगा |
- अब पॉलिथीन पर इस तरह से थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कुरकुरे बना लीजिए।

- अपने हिसाब से आप छोटा बड़ा जैसा चाहे कुरकुरे बना सकते हैं।
- कुरकुरे को बनाने के बाद 2 दिन तक तेज धूप में सुखाएं।

- 2 दिन बाद कुरकुरे जब धूप में अच्छे से सुख जाए तो इसे आप तेल में तलकर खा सकते हैं और जार में भी भरकर लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं।

- कुरकुरे को तलने के लिए कड़ाही में तेल डालकर अच्छे से गर्म करें।
- तेल गर्म होने के बाद इसमें थोड़े-थोड़े कुरकुरे को डालकर तल लीजिए।


- चावल आलू की क्रिस्पी कुरकुरे आप चाय के साथ या सफर में भी आनंद लीजिए।



















































