आलू के पापड़ सभी को बहुत ही पसंद होता है और इस पापड़ को लोग ज्यादातर घर पर बनाते हैं क्योंकि आलू लगभग घरों में हमेशा उपलब्ध रहता है। वैसे तो आलू के पापड़ बनाने के लिए लोग पहले आलू को उबालते हैं लेकिन इस लेख में हम कच्चे आलू के लच्छा पापड़ बनाने की रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं आप केवल दो चीजों में कच्चे आलू और नमक से बहुत ही आसानी से इस पापड़ को कम समय में घर पर बना सकते हैं। यह पापड़ बनाना जितना आसान है खाने में भी उतना ही स्वादिष्ट है एक बार इसको आप बनाएंगे तो साल भर तक स्टोर करके खाएंगे क्योंकि यह पापड़ साल भर खराब नहीं होंगे। तो आइए हम इस लच्छा पापड़ की बनाना शुरू करते हैं…
सामग्री (Ingredients) –
- Raw Potato कच्चे आलू – 7 (बड़े साइज)
- Salt to taste नमक – 1 छोटी चम्मच स्वाद अनुसार
पापड़ बनाने की विधि (How to make papad) –
- सबसे पहले कच्चे आलू का छिलका छीलकर साफ कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/04/aloo-papd1-1024x576.jpg)
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी लेकर इसमें आलू को मोटा कद्दूकस कर लीजिए इससे आलू काले नहीं होंगे।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/04/aloo-papd2-1024x576.jpg)
- आलू को कद्दूकस करने के बाद इसको दो से तीन बार साफ पानी से अच्छे से धो लीजिए जिससे आलू में स्टार्च ना रहे।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/04/aloo-papd3-1024x576.jpg)
- अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें 2 लीटर पानी डालकर पहले गर्म कर लीजिए।
यह भी पढ़ें – सिर्फ 5 मिनट में 2 कच्चे आलू से कुरकुरे बनाने का यह तरीका देख कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया |
- पानी गर्म होने के बाद इसमें एक छोटी चम्मच नमक डालकर मिलाएं।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/04/aloo-papd4-1024x576.jpg)
- फिर पानी में कद्दूकस किया हुआ आलू को डालकर मध्यम आंच पर इसे एक उबाल आने तक पका लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/04/aloo-papd5-1024x576.jpg)
- ध्यान रहे आलू को अधिक देर तक न पकाएं अन्यथा पापड़ अच्छे नहीं बनेंगे। आलू को एक उबाल आने तक ही पकाएं ताकि आलू हल्के टाइट रहें।
- आलू को पकाने के बाद अब गैस को बंद करें और फिर एक छन्ने में आलू को पानी से छान लें।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/04/aloo-papd7-1024x576.jpg)
- इसके बाद आलू को ठंडा पानी से धोइ लीजिए।
- अब पापड़ बनाने के लिए जमीन या चारपाई पर पॉलिथीन बिछाएं फिर तेल लगाकर चिकना कर लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/04/aloo-papd8-1024x576.jpg)
- अब हाथ से थोड़े-थोड़े कद्दूकस कियाई हुआ आलू उठाकर इस तरह से पॉलिथीन पर फैलाकर गोल आकार में पापड़ बना लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/04/aloo-papd9-1024x576.jpg)
- इसी तरह से एक-एक करके सारे पापड़ को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बना लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/04/aloo-papd10-1024x576.jpg)
- पापड़ को बनाने के बाद एक दिन तक तेज धूप में सुखा लीजिये।
यह भी पढ़ें – बिना फिटकरी के सालभर चलने वाला आलू के एकदम सफ़ेद,क्रिस्पी चिप्स बनाने का ये नया तरीका आजतक देखा ना होगा।
- पापड़ को धूप में सूखाने के बाद इसको आप किसी डिब्बे में भरकर साल भर स्टोर कर सकते हैं।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/04/aloo-papd11-1024x576.jpg)
- पापड़ को फ्राई करने के लिए कड़ाही में तेल डालकर पहले अच्छे से गरम कर लीजिए।
- तेल में से जब धुआं उठने लगे तो गैस को मध्यम आंच में करें और फिर तेल में एक एक पापड़ को डालकर तल लीजिए।
![](https://www.ammakithaali.com/wp-content/uploads/2024/04/aloo-papd12-1024x576.jpg)
- फ्राई करने के बाद कच्चे आलू के लच्छा पापड़ तैयार है इसमें आप स्वाद अनुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और फिर खाने के लिए सर्व कीजिए।